Blog

काल करेंगे महाकाल की अगवानी

काल करेंगे महाकाल की अगवानी

जगदम्बा के साथ पूरा शिव परिवार शामिल होगा शाही सवारी में ब्रह्मा, विष्णु, हनुमान, दुर्गा, सरस्वती, करेंगे शाही सवारी की अगवानी प्रथम पुज्य विघ्नहर्ता गणपति रहेंगे सबसे आगेउदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर रानी रोड़ स्थित महाकालेश्वर मंदिर से निकलने वाली शाही सवारी की संपूर्ण तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि सोमवार 8 अगस्त 22 को निकलने वाली शाही सवारी का आज प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर में अवलोकन भी किया गया।प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि श्रावण के चैथे सोमवार को ब्रह्म मुर्हूत में प्रभु महाकालेश्वर की परम्परानुसार विधि विधान से पूजा अर्चना…
Read More
मंत्री रामलाल जाट ने लम्पी की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करने के दिए निर्देश

मंत्री रामलाल जाट ने लम्पी की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करने के दिए निर्देश

उदयपुर 7 अगस्त। लम्पी रोग की रोकथाम के लिए सरकार दिन-रात एक कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार रात्रि नौ बजे सर्किट हाउस में जिला प्रभारी मंत्री एवं राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने पशुपालन विभाग और कृष विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाकर लम्पी रोग की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पंचायत समिति की बैठकों और ग्राम सभाओं में प्रभावी रूप से समस्त जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, उप सरपंचों, वार्ड पंचों, किसानों, समाजसेवियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को लम्पी रोग के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। मंत्री जाट ने इससे सम्बंधित पम्पलेट प्रकाशित…
Read More
विश्व आदिवासी दिवस पर होंगे विविध आयोजन

विश्व आदिवासी दिवस पर होंगे विविध आयोजन

उदयपुर 7 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2022 को आयोजित किया जाएगा। जिले मे ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर उल्लासपूर्वक एवं त्योहार के रूप मे किये जाने के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने बताया कि समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन को आमंत्रित किया जाएगा। खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित जिला स्तर पर गांधी ग्राउंड में प्रातः 7:30 बजे से जनजाति छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें तीरंदाजी, वॉलीबॉल व बास्केटबॉल खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात् जनजाति कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की…
Read More
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा वितरण

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा वितरण

उदयपुर 6 अगस्त। एस एस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और एस एस पॉलिटेक्निक कॉलेज ने राष्ट्रीय सेवा योजना तथा उन्नत भारत अभियान के संयुक्त तत्त्वधान में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे उमरड़ा गांव के सरपंच हीरालालजी की उपस्थिति में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने घर घर तीरंगे वितरित किया।
Read More
स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट मॉडल स्कूल बनेड़ा मे लगाए 201 पेड़

स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट मॉडल स्कूल बनेड़ा मे लगाए 201 पेड़

उदयपुर, 6 अगस्त।  वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु जारी अभियान के तहत शनिवार को स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बनेड़ा मे 201 पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक मनोहर लाल व्यास, अध्यक्ष गोपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल पारिख, सचिव यशवंत त्रिवेदी, वरिष्ठ सदस्य डॉ रतनलाल मिश्रा, लवीश चपलोत, लोकेश त्रिवेदी, महेश उपाध्याय, नरपत सिंह, अनुराग शर्मा, भंवर माली, कमला शर्मा ओर प्रभा बेन आदि ने भागीदारी निभाई। प्रिंसिपल डॉ कल्पना शर्मा ने वृक्षम ग्रुप के सदस्यो का स्वागत किया। इस पुनीत अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय स्टाफ व स्कूली बच्चों ने सहयोग प्रदान किया।
Read More
विद्यापीठ में हुआ मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकर लाल बामणिया का सम्मान

विद्यापीठ में हुआ मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकर लाल बामणिया का सम्मान

उदयपुर / 6/8/2022/ जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में उदयपुर के सीएमएचओ डॉ. शंकर लाल बामणिया का सम्मान कुलपति प्रो. कर्नल एस.एस. सारंगदेवोत ने ओपरणा, शाल ओढ़ा व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। इस अभिनंदन समारोह में बामणिया ने कहा कि गीता के अनुसार कर्म से कौशल की प्राप्ति होती है, उनका जीवन भी ग्रामीण परिवेश से प्रारम्भ होकर फिर कर्म के जरिए ही स्तरीय होता गया। चिकित्सक को सबसे पहले  चिकित्सा धर्म की पालना करनी चाहिए। कोविड का काल अत्यंत चुनौतीपूर्ण था, विशेषतः उदयपुर के लिए तो था ही। यहाँ उदयपुर, उसके आसपास और मध्य प्रदेश तक से रोगी…
Read More
सज्जनगढ़ अभयारण्य एवं जैविक उद्यान 8 को पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे

सज्जनगढ़ अभयारण्य एवं जैविक उद्यान 8 को पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे

उदयपुर, 6 अगस्त/शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल वन्यजीव अभयारण्य सज्जनगढ व जैविक उद्यान मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत सोमवार 8 अगस्त को पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। सहायक वन संरक्षक ने बताया कि वन्यजीव अभयारण्य सज्जनगढ़ के मानसून पैलेस के निकट स्थित मजार पर जायरिन का जियारत हेतु आना-जाना लगा रहेगा, इसके चलते व्यवस्था बनाये रखने के कारण यहां सोमवार को पर्यटकों का प्रवेश पूर्ण रूप से निषेध रहेगा।
Read More
चार विशेष अदालतों में एक ही दिन में 237 में से 234 द्वितीय अपीलें देय सूचना देकर निस्तारित

चार विशेष अदालतों में एक ही दिन में 237 में से 234 द्वितीय अपीलें देय सूचना देकर निस्तारित

राजस्थान राज्य सूचना आयोग की पहल से अपीलार्थियों को मिली राहतउदयपुर 6 अगस्त। राजस्थान राज्य सूचना आयोग लंबित अपीलों के निस्तारण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। मुख्य सूचना आयुक्त श्री डी बी गुप्ता लंबित मामलों को लेकर बेहद गंभीर हैं एवं इसके लिए अब विशेष अदालतों का भी आयोजन कर रहे हैं।जयपुर के बाद इस तरह की विशेष अदालत का आयोजन पहली बार उदयपुर में किया गया जहां एक ही दिन में 237 द्वितीय अपीलों में से 234 अपीलों का देय सूचना देकर निस्तारण कर दिया गया। कुल 237 अपीलों में 234 अपीलों में देय सूचना…
Read More
शाही लवाजमें के साथ 8 अगस्त को निकलेंगे महाकाल नगर भ्रमण को

शाही लवाजमें के साथ 8 अगस्त को निकलेंगे महाकाल नगर भ्रमण को

सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में आज प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया की अध्यक्षता में आगामी 8 अगस्त 2022 सोमवार को निकलने वाली शाही सवारी की तैयारियों की बैठक आहूत की।प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर भक्तों को दर्शन देने के लिए 8 अगस्त को नगर भ्रमण पर शाही लवाजमें के साथ अभिजित मुर्हूत 12.15 बजे निकलेंगे। इससे पूर्व प्रातः ब्रह्म मुर्हूत में भगवान महाकालेश्वर की विशेष पूजा अर्चना कर श्रृंगार धराया जाएगा। वहीं मंदिर में गणपति,  भैरव, ओगड़ी माई, भोलेनाथ जी की विधिवत् परम्परागत पूजा अर्चना की जाएगी। दाधीच ने बताया कि 8 अगस्त को…
Read More
किसानों के लिए गाँव गाँव हो रहे शिविर

किसानों के लिए गाँव गाँव हो रहे शिविर

बता रहे मक्का फसल को फाल आर्मी कीट से बचाने के उपायउदयपुर, 6 अगस्त। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशानुसार जिले में मक्का फसल में फाल आर्मी कीट का प्रकोप होने की संभावना को देखते हुए किसानों को कीट की पहचान एवं नियंत्रण के संबंध में कृषि विभाग द्वारा गाँव गाँव शिविर लगाकर जानकारी दी जा रही है।कृषि उपनिदेशक माधव सिंह चंपावत ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग के अधिकारियों, कृषि पर्यवेक्षकों एवं विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फसल में फॉल आर्मी कीट…
Read More
error: Content is protected !!