Blog

बडगांव में सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा में 7 युवाओं का चयन

बडगांव में सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा में 7 युवाओं का चयन

उदयपुर, 31 अगस्त। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली के तहत व भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर भर्ती चयन परीक्षा कार्यक्रम के तहत बुधवार को पंचायत समिति बडगांव में भर्ती शिविर का आयोजन हुआ।ट्रेनिग एकेडमी उदयपुर के भर्ती अधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि इस शिविर में 43 युवाओं ने भाग लिया उनमें से शारीरिक फिजिकल टेस्ट के बाद 7 युवाओं का चयन किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 सितंबर को पंचायत समिति मावली व 2 सितंबर को पंचायत समिति भीण्डर…
Read More
दूरस्थ क्षेत्रों के कृषकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे-जिला कलक्टर

दूरस्थ क्षेत्रों के कृषकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे-जिला कलक्टर

उदयपुर, 31 अगस्त। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलक्टर मीणा ने कृषि, उद्यानिकी, आत्मा, पशुपालन सहकारिता तथा मत्स्य पालन आदि विभागों को निर्देश दिए कि दूरस्थ क्षेत्रों के कृषकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचावें व प्राथमिकता से कृषि जगत की समस्याओं का निस्तारण करें।कलक्टर ने विगत दिनों हुई भारी बरसात से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर बीमित कृषकों को लाभ दिलाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने दो दिवसीय संस्थागत प्रशिक्षण के माध्यम से जिले में पंजीकृत कृषक उत्पादन संगठन के सदस्यों को नवीनतम कृषि…
Read More
ग्राम्यांचलों में महोत्सव का रूप ले चुका है राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक

ग्राम्यांचलों में महोत्सव का रूप ले चुका है राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक

उदयपुर 31 अगस्त। राज्य सरकार द्वारा नवाचार के रूप में आरंभ किए गए ग्रामीण ओलंपिक खेल ग्राम्यांचल में अब महोत्सव का रूप ले चुका है जिसमें हर उम्र के लोगों ने अपनी रूचि के अनुसार खेल का चयन कर पूर्ण उमंग और दम-खम के साथ जीतने का जज्बा दिखाया है।जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के आयोजन से ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलने के साथ ही खेल के माध्यम से अपने सुनहरे भविष्य को निखारने के लिए एक मंच भी मिला है साथ ही उम्रदराज लोगों ने भी खेलों…
Read More
उदयपुर में बरगद की जड़ से प्रकट हुए गजानन

उदयपुर में बरगद की जड़ से प्रकट हुए गजानन

श्री गणेश चतुर्थी पर विशेष फोटो स्टोरीउदयपुर, 31 अगस्त। सर्वशक्तिमान अनादि अनंत की कृति प्रकृति के कण-कण में ईश्वर का स्वरूप विद्यमान है। इसका एक साक्षात नजारा शहर से 15 किलोमीटर दूरी पर पिण्डवाड़ा हाइवे पर कुण्डा गांव स्थित कुण्डेश्वर महादेव में दिखाई देता है। मंदिर के पुजारी उंकारपुरी बताते हैं कि शिवालय करीब दो हजार वर्ष पुराना है और परिसर में ही साढ़े तीन बीघा में एक विशाल बरगद का पेड़ फैला हुआ है। मंदिर के पास इसी बरगद की जड़ से भगवान गणेश की एक प्राकृतिक संरचना प्रकट हुई है। श्रद्धालुओं ने बरगद की जड़ से प्रकट हुए…
Read More
क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त कर राहगीरों को राहत प्रदान करें-पंड्या

क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त कर राहगीरों को राहत प्रदान करें-पंड्या

टीएसी सदस्य पंड्या ने ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का लिया जायजाउदयपुर 31 अगस्त। राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद के सदस्य एवं पूर्व जिला उप प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या ने ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का निरीक्षण कर निर्माण विभाग के अधिकारियों को इनके दुरुस्तीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के जयसमंद-जगत मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क को तत्काल प्रभाव से दुरस्त कर ग्रामीणों व राहगीरों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।पंड्या ने मेवल क्षेत्र के लगभग 30 ग्रामों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जयसमंद से जगत जो कि लगभग 15 दिन पूर्व जयसमंद झील से सटी हुई थी वह क्षतिग्रस्त हो गई…
Read More
अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा पशुओं का इलाज पर होगी सख्त कार्यवाही-कलक्टर

अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा पशुओं का इलाज पर होगी सख्त कार्यवाही-कलक्टर

उदयपुर 31 अगस्त। जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा ने एक आदेश जारी कर पशुधन में फैल रही लंपी स्कीन बीमारी का अनाधिकृत व्यक्ति, झोलाछाप अथवा अपंजीकृत व्यक्तियों द्वारा इलाज करने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग द्वारा रोग नियंत्रण, बचाव व उपचार के लिए जिले भर में आवश्यक गतिविधियां संपादित की जा रही है।उल्लेखनीय है कि जिले में झोलाछाप व अपंजीकृत व्यक्तियों द्वारा पशु चिकित्सा का कार्य करने एवं पशुपालकों से अवैध रूप से पैसा लेने की सूचनाएं प्राप्त हुई थी। जिस पर जिला कलक्टर ने त्वरित कार्यवाही…
Read More
पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा है एकीकृत पेंशनभोगी पोर्टल

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा है एकीकृत पेंशनभोगी पोर्टल

पेंशन संबंधी शिकायतों का होगा प्राथमिकता के आधार पर समाधान​​​​​​​पीएनबी केंद्रीकृत पेंशन प्रसंस्करण केंद्र डीओपीपीडब्ल्यू से समन्वय करके पेंशनभोगियों के कल्याण में परिवर्तनकारी सुधारों का नेतृत्व करेगा भारत सरकार के पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) के सचिव श्री वी श्रीनिवास ने अमृतसर में दो दिवसीय बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया। श्री गौरी प्रसाद शर्मा, सीजीएम, जीबीडी पीएनबी, श्री एस एन माथुर, संयुक्त सचिव (डीओपीपीडब्ल्यू), श्री भूपाल नंदा, सीसीपी, सीपीएओ, और श्री परवीन गोयल, जीएम, पीएनबी ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सीपीपीसी और पेंशन डीलिंग शाखाओं के उत्तरी क्षेत्र के 50 से अधिक…
Read More
पदोन्नति से 348 बने भू-अभिलेख निरीक्षक और 1170 बने वरिष्ठ पटवारी

पदोन्नति से 348 बने भू-अभिलेख निरीक्षक और 1170 बने वरिष्ठ पटवारी

      जयपुर, 30 अगस्त। राजस्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह के निर्देशों की पालना में सोमवार को राजस्व मंडल में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में 1518 पटवारी एवं वरिष्ठ पटवारियों को पदोन्नति प्रदान की गई। वरिष्ठ सदस्य सीआर मीणा की अध्यक्षता एवं राजस्व मंडल निबंधक श्री महावीर प्रसाद व अतिरिक्त निबंधक दीप्ति शर्मा  की सदस्यता में सोमवार को संपन्न  डीपीसी के आधार पर पदोन्नति के आदेश आज जारी कर दिये गये हैं। आदेशानुसार 348 वरिष्ठ पटवारियों को भू अभिलेख निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। इसी प्रकार 1170 पटवारियों को वरिष्ठ पटवारी पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नत कार्मिकों में 1332 कार्मिक गैर अनुसूचित क्षेत्र से तथा 186 कार्मिक…
Read More
9 सितम्बर से शुरू होगी इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना

9 सितम्बर से शुरू होगी इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना

- प्रदेशभर में 1.5 लाख लोगों का शहरी रोजगार गारंटी योजना में पंजीकरण - जोधपुर में 354 करोड़ रूपये से होंगे विभिन्न सौन्दर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्य जयपुर, 30 अगस्त। प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति तक रोजगार के अवसर पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की शुरूआत 9 सितम्बर 2022 से करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति को रोजगार मिले, हर परिवार खुशहाल हो इसी दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। श्री गहलोत मंगलवार को जोधपुर के श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी…
Read More
‘‘हल्ला बोल रैली‘‘ की तैयारियों को लेकर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

‘‘हल्ला बोल रैली‘‘ की तैयारियों को लेकर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

उदयपुर/30 अगस्त 2022. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महंगाई के खिलाफ ‘‘हल्ला बोल रैली‘‘ की तैयारियों को लेकर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आज बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला समन्वयक संदीप सिंह चौधरी की मौजूदगी में हुई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की।                              कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है।…
Read More
error: Content is protected !!