विकास कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखे-शिवांगी स्वर्णकार
नरेगा आयुक्त स्वर्णकार पहुंची उदयपुरसंभाग सहित अन्य जिलों में जानी कार्यो की प्रगतिउदयपुर, 2 सितंबर। नरेगा आयुक्त शिवांगी स्वर्णकार शुक्रवार को उदयपुर दौरे पर रहीं। उन्होंने यहां जिला परिषद सभागार में उदयपुर संभाग सहित भीलवाड़ा जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यो की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति जानी।बैठक में जिला परिषद राजसंमद के सीईओ उत्साह चौधरी, भीलवाड़ा सीईओ डॉ. शिल्पा सिंह, डूगरपुर सीईओ दीपेन्द्र सिंह, जिला परिषद उदयपुर के एसीईओ विनय पाठक सहित विभिन्न जिलों में नरेगा अभियंता, विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। संबंधित सीईओ एवं अभियंताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में…
