1 जुलाई से ऑनलाइन जमा होगा इंटरस्टेट टैक्स-सड़क सुरक्षा प्रबंधन में राजस्थान को बनाएं मॉडल स्टेट- मुख्यमंत्री
- बढ़ेगी इंटरसेप्टर की संख्या, नियम विरूद्ध वाहन संचालन पर सख्त कार्रवाई - सड़क सुरक्षा में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की भूमिका पर होगा विचार - सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए गठित होगी स्टेट लेवल टास्क फोर्स जयपुर, 17 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर हर एक जिंदगी बचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध हैं। सरकार संवेदनशीलता के साथ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने परिवहन, पुलिस और संबंधित विभागीय अधिकारियों को हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई में लापरवाही नहीं बरतने और नियम विरूद्ध…
