आरोग्यम योग प्रशिक्षण एवं चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़
उदयपुर, 16 जून। भारतीय संस्कृति अभ्युत्थान न्यास, आरोग्य भारती एवं एनएमओ द्वारा "अरोग्यम" योग प्रशिक्षण एवं योग चिकित्सा शिविर सेक्टर 4 स्थित विद्यानिकेतन में आयोजन किया जा रहा है। शिविर के प्रथम सत्र में योग प्रशिक्षण, द्वितीय सत्र में योग द्वारा चिकित्सा सत्र एवं तृतीय सत्र में योग निद्रा का अभ्यास करवाया जा रहा है। न्यास के सचिव पंकज पालीवाल ने बताया की प्रथम सत्र में आज योग करने वालो का उत्साह चरम पर था, पुरुष एवं महिला मिलाकर कुल 150 सँख्या जिन्होने योगाभ्यास किया कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने किया ।…
