अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज-गाँधी ग्राउंड में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह, सभी तैयारियां पूर्ण
उदयपुर 20 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में उदयपुर जिला मुख्यालय पर शहर के गांधी ग्राउंड में मंगलवार 21 जून की सुबह साढ़े छह से आठ बजे तक जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘मानवता के लिए योग‘‘रखी गई है।जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने शहरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने एवं अपने जीवन में योग को अपनाने की अपील की है। योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी, विभिन्न सगठनों के प्रतिनिधि एवं शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंगे।जिला कलक्टर के निर्देशानुसार आयुर्वेद विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम…
