राजस्थान की सशक्त महिला के गौरव का दिन हो महिला समानता दिवस- मुख्य सचिव
तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम 24 से 26 अगस्त तक होगा आयोजित जयपुर, 28 जुलाई। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि आगामी 26 अगस्त को मनाया जाने वाला महिला समानता दिवस राजस्थान की सशक्त महिला के गौरव का दिन हो और राजस्थान की हर महिला को समर्पित हो। उन्होंने निर्देश दिए कि यह दिवस महिला सशक्तिकरण की थीम पर आधारित होना चाहिए। मुख्य सचिव आज गुरुवार को शासन सचिवालय में राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद (राजीविका) द्वारा आगामी 26 अगस्त को महिला समानता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए…
