ग्रीन पीपल सोसायटी द्वारा वृक्षारोपण कार्यकम 1 को
उदयपुर, 29 जुलाई। ग्रीन पीपल सोसायटी द्वारा गोद लिये हुए गांव सुथार मादड़ा में एक विशेष बैठक का आयोजन किया। गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 अगस्त को प्रातः 11 बजे वृक्षारोपण कार्यकम आयोजित होगा, जिसके मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक आर. के. जैन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप वन संरक्षक सुपंाग शशि करेगें जबकि विशिष्ट अतिथि एसीएफ देवेन्द्र कुमार तिवारी होंगे।सोसायटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर ने बताया कि सुथार मादड़ा तालाब के पास में लगभग 200-250 से अधिक फलदार, छायादार वृक्ष रोपे जाएंगेे। जिसमें पौधें एवं ट्री गार्ड ग्रीन पीपल सोसायटी द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान…
