Blog

बीमारी के उपचार एवं रोकथाम के लिए प्रभावी प्रयास करें, जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें – पशुपालन मंत्री

बीमारी के उपचार एवं रोकथाम के लिए प्रभावी प्रयास करें, जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें – पशुपालन मंत्री

लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति की समीक्षा प्रभावित जिलों सहित जयपुर मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश जयपुर, 31 जुलाई। पशुपालन मंत्री श्री लालचन्द कटारिया ने रविवार को विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के पश्चिमी जिलों के मवेशियों में फैल रही लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति एवं रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित जिलों के कलक्टरों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया और बीमारी के उपचार एवं रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। श्री कटारिया ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जालौर, बाड़मेर, सिरोही,…
Read More
असफलता के बारे में सोचना ही असफल होने का मूल कारण है : मुनि श्रद्धानंद

असफलता के बारे में सोचना ही असफल होने का मूल कारण है : मुनि श्रद्धानंद

-  जैन सिद्धांतों की समसामयिकता पर राष्ट्रीय  व्याख्यान 2 अगस्त को- पाश्र्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक 4 अगस्त को उदयपुर 31 जूलाई  । केशवनगर स्थित आदिनाथ दिगम्बरजैन में वसुनंदी महाराज शिष्य मुनि श्रद्धानंद महाराज एवं मुनि पवित्रा नंद महाराज ने संत सुधा सागर संयम भवन में प्रवचन सभागार में मुनि श्रद्धा नंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में सफलता की कुंजी क्या है? के विषय पर बोलते हुए कहा कि कोई व्यक्ति कलेक्टर एसपी व्यापारी शिक्षक डॉक्टर या अधिकारी बनना चाहता है परंतु सफलता कहां है यह उसे पता नहीं सफलता को प्राप्त करने के लिए कामनाओ और विचारधाराओं पर…
Read More
डेढ लाख के जेवरात व नकदी चोरी के मामले का 04 घण्टे में खुलासा

डेढ लाख के जेवरात व नकदी चोरी के मामले का 04 घण्टे में खुलासा

थाना सवीनाः- जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर द्वारा गठित टीम ने थाना सवीना के डेढ लाख के जेवरात व नकदी चोरी करने के मामले का 04 घण्टे में पर्दाफाश कर अभियुक्त राजेश माथुर पुत्र प्रताप नारायण को गिरफ्तार कर प्रकरण का माल मशरूका बरामद किया गया।घटना का विवरणः- दिनांक 30.07.2022 को प्रार्थिया श्रीमती कोमल खण्डेलवाल पत्नि योगेश खण्डेलवाल निवासी आर के पुरम, सवीना, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि किसी अज्ञात बदमाश द्वारा मेरे किराये के कमरे में घुसकर अलमारी का ताला तोडकर सोने के जेवरात व नकद राशि चोरी कर ली गई। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 330/2022 धारा 454,…
Read More
उदयपुर आने के न्योते के साथ उदयपुर-सिंगापुर रेलमार्ग विजन पत्र रेलमंत्री को किया प्रस्तुत

उदयपुर आने के न्योते के साथ उदयपुर-सिंगापुर रेलमार्ग विजन पत्र रेलमंत्री को किया प्रस्तुत

उदयपुर, 31 जुलाई। उदयपुर सिटीजन सोसायटी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का स्वागत करते हुए उन्हें उदयपुर आने का न्योता दिया है। साथ ही उदयपुर से सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय रेल मार्ग के विजन का डॉक्यूमेंट भी प्रस्तुत किया है। बड़ीसादड़ी रेलवे स्टेशन पर मावली-बड़ी सादड़ी आमान परिवर्तन के बाद नए मार्ग का लोकार्पण करने तथा बड़ी सादड़ी-उदयपुर रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाने के लिए उदयपुर आये रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सिटीजन सोसायटी के अध्यक्ष क्षितिज कुम्भट, सदस्य तुषार मेहता तथा सुनील लड्ढा ने उदयपुर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।  हवाई अड्डे पर ही रेलमंत्री को उदयपुर पधारने का न्योता…
Read More
अवैध खनन और निर्गमन के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई से खनन माफियाओं में हडकंप

अवैध खनन और निर्गमन के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई से खनन माफियाओं में हडकंप

उदयपुर 31 जुलाई। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुबोध अग्रवाल के निर्देशानुसार पूरे राज्य में अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरूद्व चलाए जा रहे अभियान के तहत अधीक्षण खनि अभियन्ता, उदयपुर-वृत, उदयपुर श्री एन.के. बैरवा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उदयपुर (ग्रामीण) श्री मुकेश साखला के निर्देशानुसार खान विभाग व पुलिस विभाग की टीम द्वारा भैसडा खुर्द, डबोक एवं घासा (मावली) में अवैध खनन और निर्गमन पर प्रभावी कार्यवाही की गई, जिससे खनन माफियाओं में हडकम्प मच गया एवं पुलिस विभाग की टीम को देखकर मौका स्थल से भाग गये।  गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना धासा योगेन्द्र व्यास ने मौका स्थल…
Read More
सावन में मनमोहक नज़ारा…..।

सावन में मनमोहक नज़ारा…..।

उदयपुर एए जेपीजी: उदयपुर/श्रावण मास में मानसून की झमाझम के बाद जिलेभर में सभी छोटे-बड़े नदी, नाले, एनीकट छलक उठे हैं। शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर ही धर्मेश्वर महादेव मंदिर के समीप स्थित थूर की पाल एनीकट इन दिनों छलक रहा है। इससे बहती धवल जलधार मनमोहक नज़ारा बना रही है। रविवार को यहां से बहती जलराशि का यह नज़ारा नेचर फोटोग्राफर और जनसंपर्क उपनिदेशक डॉ. कमलेश शर्मा ने क्लिक किया है।
Read More
मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर ‘जीवन्त हुई मुंशी प्रेमचंद की कहानियां‘

मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर ‘जीवन्त हुई मुंशी प्रेमचंद की कहानियां‘

उदयपुर, 31 जुलाई। आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत मुंशी प्रेमचंद जयंती  पर कफन और पूस की रात कहानी पर आधारित नाट्य मंचन का आयोजन अकादमी के एकात्म सभागार में आयोजित किया गया।अकादमी सचिव डा. बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि इस अवसर पर टीम नाट्य संस्था द्वारा निर्देशक सुनील टांक व सह निर्देशक महिपाल सिंह राठौड़, दो नाटक, पूस की रात (एकल नाटक) व कफ़न की सफल व भावविभोर प्रस्तुति दी गई। नाटक ‘पूस की रात‘ हमें पात्र हल्कू की दीनता समाज की आर्थिक विषमता ज़मीदार वर्ग का शोषण व किसान वर्ग की लाचारी व मजबूरी से अवगत…
Read More
मुख्य सचिव के प्रस्तावित दौरे को लेकर कोटड़ा में जुटा प्रशासन

मुख्य सचिव के प्रस्तावित दौरे को लेकर कोटड़ा में जुटा प्रशासन

जिला परिषद सीईओ मनीष ने ली बैठक, कहा-अपडेट रहे सभी अधिकारीउदयपुर, 31 जुलाई। सुशासन के लिए नवाचार श्रृंखला में उदयपुर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन कोटड़ा के तहत कोटडा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण व विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु मुख्य सचिव के अगस्त माह के प्रस्तावित कोटड़ा दौरे के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक रविवार को पंचायत समिति कोटडा में जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर स्थानीय विधायक बाबूलाल खराड़ी भी मौजूद थे।उन्होंने मुख्य सचिव की इस यात्रा के दृष्टिगत सभी जिला एवं उपखण्ड स्तर…
Read More
आज से तीन दिन लेकसिटी में ‘गांधी दर्शन’ के रंग

आज से तीन दिन लेकसिटी में ‘गांधी दर्शन’ के रंग

संभाग स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर आज सेसंभाग भर से जुटेंगे 500 प्रतिभागी, सभी तैयारियां पूर्णउदयपुर 31 जुलाई। शांति एवं अहिंसा निदेशालय द्वारा लेकसिटी में सोमवार 1 अगस्त से अगले तीन दिन 3 अगस्त तक संभाग स्तरीय गांधी दर्शन आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में संभाग के समस्त छह जिलों से 500 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। इन 3 दिनों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने बताया कि शिविर के प्रावधानों के अनुसार आयोजित करने के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।जिला कलक्टर ताराचंद…
Read More
श्रावण के तीसरे सोमवार महाकाल करेंगे जल विहार

श्रावण के तीसरे सोमवार महाकाल करेंगे जल विहार

उदयपुर। वन्दे देव मुमापतिम के भव्य उद्घोष एवं ओम नमः शिवाय के सतत् जाप के साथ भगवान आशुतोष अवढर दानी 1 अगस्त श्रावण के तीसरे सोमवार को अभिजित मुर्हूत में करेंगे जल विहार।सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर के सचिव एडवोकेट चन्दशेखर दाधीच ने बताया कि यहां रानी रोड़ स्थित श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण के तृतीय सोमवार के अवसर पर पारंपरिक प्राचीन प्रथा के अनुरूप धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। सूर्याेदय पूर्व से ही शिवभक्त जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। इस अवसर पर प्रातः 10.15 बजे प्रभु महाकालेश्वर को रूद्रीपाठ, सहस्त्रधारा अभिषेक कराया जाएगा। श्रावण महोत्सव समिति के तत्वाधान में प्रातः 10ः30…
Read More
error: Content is protected !!