ज्योतिपुंज को भोपाल में मिला शीर्ष साहित्यकार अलंकरण
उदयपुर, 1 अगस्त। केंद्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित जिले के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.जयप्रकाश पंड्या ज्योतिपुंज को भोपाल में गुरु वंदना महोत्सव में शीर्ष साहित्यकार अलंकरण से सम्मानित किया गया।युग धारा संस्थान के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि साहित्य संगीत और कलाओं की मानक संस्था मधुबन भोपाल के गुरु शिष्य परंपरा पर आयोजित होने वाले गुरु वंदना महोत्सव भोपाल में डॉ .जयप्रकाश पंड्या ज्योतिपुंज को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर, सारस्वत अतिथि पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष कवि चिंतक संतोष चौबे ने ज्योतिपुंज को शीर्ष साहित्यकार अलंकरण से सम्मानित कियाउल्लेखनीय…
