Blog

उदयपुर ने कायम रखी शांति और सोहार्द्र की परंपराशहर में कर्फ्यू अवधि में 4 घंटे की छूट दी

उदयपुर ने कायम रखी शांति और सोहार्द्र की परंपराशहर में कर्फ्यू अवधि में 4 घंटे की छूट दी

उदयपुर, झीलों की नगरी उदयपुर के रहवासियों ने शांति और सोहार्द्र की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए शुक्रवार को पूरे हर्ष व उल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा को आयोजित किया। आज दिनभर लेकसिटी झीलों की लहरों की भांति शांत रही और शहर की फिज़ा में जगन्नाथ रथयात्रा के साथ आनंद की हिलोरें उठती रही। जिला प्रशासन ने रथयात्रा आयोजकों के साथ शहरवासियों का आभार जताया है।इधर, तनाव के बाद शांति की राह पर पहुंचे उदयपुरवासियों के लिए जिला प्रशासन ने गत 28 जून से लगे कर्फ्यू में चार घंटों की छूट देने का फैसला किया है।…
Read More
दस दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

दस दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

उदयपुर 29 जून / एनसीसी के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर महाविद्यालय के कृषि भवन में सम्पन्न हुआ जिसमें उदयपुर संभाग के 600 केडेट्स ने भाग लिया।  समारोह का शुभारंभ डीडीजी एयर कोमोडोर एल.के. जैन, कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, ग्रूप कमांडर कर्नल भास्कर चक्रवर्ती, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, कमांडिंग आफिसर कर्नल इन्द्रजीत सिंह घोषाल, प्रो. गजेन्द्र माथुर ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। 10 राज बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल इन्द्रजीत सिंह घोषल ने बताया कि 10 दिवसीय शिविर में योग, फायरिंग,…
Read More
जनजाति क्षेत्रों में विभिन्न अधिनियम व कानून के लिए जागरूकता कार्यक्रम

जनजाति क्षेत्रों में विभिन्न अधिनियम व कानून के लिए जागरूकता कार्यक्रम

उदयपुर, 29 जून। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग व टीईईआर फाउंडेशन नासिक के तत्वावधान में देश के 10 राज्यों के अनुसूचित क्षेत्रों में ‘‘पंचायतों के प्रावधान अधिनियम‘‘, 1996 (पेसा कानून) तथा ‘‘अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम‘‘, 2006 के क्रियान्वयन को लेकर अनुसंधान अध्ययन किया जा रहा है। इस संबंध में तीन सदस्यीय अन्वेषण दल 27 जून से 2 जुलाई तक उदयपुर संभाग में एफआरए के तहत गठित राज्य, जिला व उपखंड स्तरीय समिति एवं वन अधिकार समिति के सदस्यों सहित नोडल विभाग जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग एवं पंचायतीराज विभाग के…
Read More
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट के लिए 5वां रोड शो आयोजित जयपुर में 22 से 24 जुलाई तक होगा आरडीटीएम राजस्थान में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं –  गायत्री राठौड़

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट के लिए 5वां रोड शो आयोजित जयपुर में 22 से 24 जुलाई तक होगा आरडीटीएम राजस्थान में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं –  गायत्री राठौड़

उदयपुर, 29 जून। राजस्थान में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। यह मुख्य रूप से राज्य में पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि, भारत में हेरिटेज होटलों के 75 प्रतिशत के लिए लेखांकन, विदेशी पर्यटकों के आगमन में छठे स्थान और घरेलू पर्यटकों के आगमन में 10वें स्थान पर, 1000 करोड़ रुपये के पर्यटन विकास कोष की स्थापना, विपणन, ब्रांडिंग और बुनियादी ढांचे के विकास आदि पर प्रमुख जोर जैसे कारकों के कारण है। यह बात प्रमुख शासन सचिव पर्यटन गायत्री राठौड़ ने कही। वे आज उदयपुर के सिटी पैलेस के दरबार हॉल में 5वें प्री-इवेंट रोड शो…
Read More
उदयपुर में हुई हत्या, नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट किया कर दिया मर्डर-कर्फ्यू

उदयपुर में हुई हत्या, नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट किया कर दिया मर्डर-कर्फ्यू

उदयपुर में 10 दिन पहले नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले व्यक्ति का मर्डर कर दिया गया। 2 हमलावर मंगलवार को दिनदहाड़े उसकी दुकान में घुसे। धारदार से कई वार किए और उसका गला काट दिया। हत्या के मामले में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की आमजन से अपील शांति बनाए रखें, भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में हुई युवक की जघन्य हत्या की भर्त्सना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों कठोर कार्रवाई की जाएगी एवं पुलिस अपराध की पूरी…
Read More
शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण समारोह

उदयपुर। रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को हुआ। विशेष अतिथि गायत्री तिवारी और रोटरी क्लब के प्रदीप कुमावत थे। समारोह में अध्यक्ष पद पर ऐश्वर्या सिंह, सचिव पद पर शमील शेख, उपाध्यक्ष पद पर महेन्द्र रेबारी और कोषाध्यक्ष वैभव साहू ने शपथ ली। शपथ जॉन चार के सेके्रटरी अरुण प्रकाश गुप्ता ने दिलाई। इस दौरान मुंबई से आए सीएम बेन्द्र भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दूसरे पड़ाव में रोटरी क्लब मीरा उदयपुर और रोटरेक्ट क्लब ऑफ एश्वर्या के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण सी.एम. बेन्द्र, अरुण प्रकाश गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर डॉ.…
Read More
एक शाम जगन्नाथरायजी के नाम

एक शाम जगन्नाथरायजी के नाम

उदयपुर, 27 जून। ठाकुरजी श्री 1008 श्री जगन्नाथरायजी की रथ यात्रा उपलक्ष्य पर श्री रथ समिति, उदयपुर द्वारा स्थानीय जगदीश चौक प्रांगण में  दिनांक 29/06/2022, बुधवार को सायंकाल 7.30 बजे से प्रभु इच्छा तक भक्ति मय भव्य विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। इस भजन संध्या कार्यक्रम में भजन गायिका श्रीमती आशा वैष्णव, अहमदाबाद अपनी प्रसिद्ध भाव पूर्ण भजनों की प्रस्तुति देंगी। श्री रथ समिति उदयपुर का सभी भक्त जनों से निवेदन हैं कि इस भक्तिभाव पूर्ण भजन संध्या में अधिका अधिक संख्या में  सपरिवार पधारें । भजन संध्या कार्यक्रम की सुव्यवस्थित व्यवस्था समिति उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व…
Read More
विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए खेल जरूरी-आयुक्त भट्ट

विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए खेल जरूरी-आयुक्त भट्ट

उदयपुर, 27 जून। जनजाति अंचल के विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए विभाग की ओर से लगातार नवाचार किये जा रहे है। इसी क्रम में सोमवार को जनजाति आयुक्तालय की ओर से जनजाति छात्रावास, खेल छात्रावास, विद्यालय एवं मां-बाड़ी केन्द्रों के विद्यार्थियों के लिए विशेष स्पोर्ट्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्याशाला की अध्यक्षता संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने की। जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा, शिक्षा विभागीय अधिकारी, शारीरिक शिक्षक एवं अन्य विभागीय अधिकारी व प्रशिक्षक इस कार्यशाला से जुड़े रहे।संभागीय आयुक्त भट्ट ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए खेल जरूरी है। उन्होंने इस ऑनलाइन वर्कशॉप को…
Read More
5वां टूरिज्म रोड शो आज उदयपुर में पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ होंगीं मुख्य अतिथि

5वां टूरिज्म रोड शो आज उदयपुर में पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ होंगीं मुख्य अतिथि

उदयपुर, 27 जून। जयपुर में आगामी 22-24 जुलाई तक होने वाले राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) से पहले, मंगलवार, 28 जून को उदयपुर में 5वें प्रमोशनल रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम उदयपुर के सिटी पैलेस स्थित दरबार हॉल में दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार और फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म इन राजस्थान (एफएचटीआर) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। रोड शो में मुख्य अतिथि पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ और एफएचटीआर के अध्यक्ष अपूर्व कुमार सहित अन्य लोग शामिल होंगे। गौरतलब है…
Read More
रमेश चंद्र शर्मा स्मृति समर कप-बुजुर्ग खुजा रहे दिमाग, बच्चे दे रहे मात

रमेश चंद्र शर्मा स्मृति समर कप-बुजुर्ग खुजा रहे दिमाग, बच्चे दे रहे मात

चेस इन लेकसिटी विंटर कप फीडे रेटिंग टूर्नामेंट के दूसरे दिन कोई चढ़ा तो कोई उतरा शतरंज की बिसात बिछी हो तो वहां छोटी.बड़ी उम्र की कोई बात नहीं होतीए वहां सिर्फ बात होती है दिमाग कीए जिसका दिमाग तेजी से सोचता हैए उसी की चाल सफल हो जाती है और शह.मात के खेल में वह सिकंदर हो जाता है। ऐसा ही नजारा गुरुवार को यहां ऑर्बिट रिसॉर्ट में चल रहे चेस इन लेकसिटी के दूसरे दिन नजर आया। यहां नन्हें शातिरों ने बुजुर्गों को भी मात दी तो कई नन्हें.मुन्नों ने बड़ों को दिमाग खुजाने पर मजबूर कर दिया। चेस…
Read More
error: Content is protected !!