Blog

अवैध खनन और निर्गमन के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई से खनन माफियाओं में हडकंप

अवैध खनन और निर्गमन के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई से खनन माफियाओं में हडकंप

उदयपुर 31 जुलाई। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुबोध अग्रवाल के निर्देशानुसार पूरे राज्य में अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरूद्व चलाए जा रहे अभियान के तहत अधीक्षण खनि अभियन्ता, उदयपुर-वृत, उदयपुर श्री एन.के. बैरवा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उदयपुर (ग्रामीण) श्री मुकेश साखला के निर्देशानुसार खान विभाग व पुलिस विभाग की टीम द्वारा भैसडा खुर्द, डबोक एवं घासा (मावली) में अवैध खनन और निर्गमन पर प्रभावी कार्यवाही की गई, जिससे खनन माफियाओं में हडकम्प मच गया एवं पुलिस विभाग की टीम को देखकर मौका स्थल से भाग गये।  गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना धासा योगेन्द्र व्यास ने मौका स्थल…
Read More
सावन में मनमोहक नज़ारा…..।

सावन में मनमोहक नज़ारा…..।

उदयपुर एए जेपीजी: उदयपुर/श्रावण मास में मानसून की झमाझम के बाद जिलेभर में सभी छोटे-बड़े नदी, नाले, एनीकट छलक उठे हैं। शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर ही धर्मेश्वर महादेव मंदिर के समीप स्थित थूर की पाल एनीकट इन दिनों छलक रहा है। इससे बहती धवल जलधार मनमोहक नज़ारा बना रही है। रविवार को यहां से बहती जलराशि का यह नज़ारा नेचर फोटोग्राफर और जनसंपर्क उपनिदेशक डॉ. कमलेश शर्मा ने क्लिक किया है।
Read More
मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर ‘जीवन्त हुई मुंशी प्रेमचंद की कहानियां‘

मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर ‘जीवन्त हुई मुंशी प्रेमचंद की कहानियां‘

उदयपुर, 31 जुलाई। आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत मुंशी प्रेमचंद जयंती  पर कफन और पूस की रात कहानी पर आधारित नाट्य मंचन का आयोजन अकादमी के एकात्म सभागार में आयोजित किया गया।अकादमी सचिव डा. बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि इस अवसर पर टीम नाट्य संस्था द्वारा निर्देशक सुनील टांक व सह निर्देशक महिपाल सिंह राठौड़, दो नाटक, पूस की रात (एकल नाटक) व कफ़न की सफल व भावविभोर प्रस्तुति दी गई। नाटक ‘पूस की रात‘ हमें पात्र हल्कू की दीनता समाज की आर्थिक विषमता ज़मीदार वर्ग का शोषण व किसान वर्ग की लाचारी व मजबूरी से अवगत…
Read More
मुख्य सचिव के प्रस्तावित दौरे को लेकर कोटड़ा में जुटा प्रशासन

मुख्य सचिव के प्रस्तावित दौरे को लेकर कोटड़ा में जुटा प्रशासन

जिला परिषद सीईओ मनीष ने ली बैठक, कहा-अपडेट रहे सभी अधिकारीउदयपुर, 31 जुलाई। सुशासन के लिए नवाचार श्रृंखला में उदयपुर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन कोटड़ा के तहत कोटडा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण व विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु मुख्य सचिव के अगस्त माह के प्रस्तावित कोटड़ा दौरे के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक रविवार को पंचायत समिति कोटडा में जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर स्थानीय विधायक बाबूलाल खराड़ी भी मौजूद थे।उन्होंने मुख्य सचिव की इस यात्रा के दृष्टिगत सभी जिला एवं उपखण्ड स्तर…
Read More
आज से तीन दिन लेकसिटी में ‘गांधी दर्शन’ के रंग

आज से तीन दिन लेकसिटी में ‘गांधी दर्शन’ के रंग

संभाग स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर आज सेसंभाग भर से जुटेंगे 500 प्रतिभागी, सभी तैयारियां पूर्णउदयपुर 31 जुलाई। शांति एवं अहिंसा निदेशालय द्वारा लेकसिटी में सोमवार 1 अगस्त से अगले तीन दिन 3 अगस्त तक संभाग स्तरीय गांधी दर्शन आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में संभाग के समस्त छह जिलों से 500 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। इन 3 दिनों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने बताया कि शिविर के प्रावधानों के अनुसार आयोजित करने के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।जिला कलक्टर ताराचंद…
Read More
श्रावण के तीसरे सोमवार महाकाल करेंगे जल विहार

श्रावण के तीसरे सोमवार महाकाल करेंगे जल विहार

उदयपुर। वन्दे देव मुमापतिम के भव्य उद्घोष एवं ओम नमः शिवाय के सतत् जाप के साथ भगवान आशुतोष अवढर दानी 1 अगस्त श्रावण के तीसरे सोमवार को अभिजित मुर्हूत में करेंगे जल विहार।सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर के सचिव एडवोकेट चन्दशेखर दाधीच ने बताया कि यहां रानी रोड़ स्थित श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण के तृतीय सोमवार के अवसर पर पारंपरिक प्राचीन प्रथा के अनुरूप धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। सूर्याेदय पूर्व से ही शिवभक्त जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। इस अवसर पर प्रातः 10.15 बजे प्रभु महाकालेश्वर को रूद्रीपाठ, सहस्त्रधारा अभिषेक कराया जाएगा। श्रावण महोत्सव समिति के तत्वाधान में प्रातः 10ः30…
Read More
शिक्षा विभाग और <strong>Filo Edtech Pvt Ltd </strong>के बीच <strong>MOU</strong> एप के माध्यम से 5 जिलों के 10 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा

शिक्षा विभाग और Filo Edtech Pvt Ltd के बीच MOU एप के माध्यम से 5 जिलों के 10 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा

ऑनलाइन एजुकेशन से जुड़ सकेंगे  विद्यार्थी जयपुर, 30 जुलाई। राजस्थान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतरीन काम कर रही है। इसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए राजकीय विद्यालयों को ऑनलाइन एजुकेशन से जोड़ने की दिशा में शिक्षा विभाग और Filo Edtech Pvt Ltd के बीच MOU पर हस्ताक्षर किये गए। शिक्षा मंत्री श्री बीडी कल्ला की अध्यक्षता में एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के कार्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।               इस एमओयू के तहत राजस्थान के 5 जिलों अलवर,  अजमेर,  जयपुर,  कोटा एवं उदयपुर के कक्षा 9 से 12 तक के…
Read More
भारत सरकार ने एग्री इंफ्रा फण्ड योजना में राजस्थान को किया सम्मानित

भारत सरकार ने एग्री इंफ्रा फण्ड योजना में राजस्थान को किया सम्मानित

देश में राइजिंग स्टेट के रूप में राजस्थान को मिला दूसरा स्थान कृषि मंत्री ने प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार को दिया पुरस्कार राज्य में कृषि क्षेत्र में 747.17 करोड़ के 781 प्रोजेक्ट्स की दी स्वीकृति     जयपुर, 30 जुलाई। एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजस्थान को भारत सर‌कार ने सम्मानित किया है। नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित समारोह में भारत सरकार के कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी ने प्रमुख शासन सचिव कृषि श्री दिनेश कुमार तथा रजिस्ट्रार सहकारिता श्री मुक्तानंद अग्रवाल को पुरस्कार दिया है। राजस्थान…
Read More
मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय-उत्तराखण्ड त्रासदी में मृतकों के आश्रितों को मिलेगी सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय-उत्तराखण्ड त्रासदी में मृतकों के आश्रितों को मिलेगी सरकारी नौकरी

- शैक्षणिक योग्यता अनुसार सीधी भर्ती वाले पदों पर नियुक्ति जयपुर, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 2013 में उत्तराखण्ड में आई बाढ़ त्रासदी में जान गंवाने वाले तथा स्थाई रूप से लापता हुए राजस्थान के मूल निवासियों के आश्रितों को अनुकंपात्मक नौकरी देने का संवेदनशील निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से मृतक श्रद्धालुओं के आश्रितों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पे-मेट्रिक्स लेवल-1 से लेवल-9 तक की राजस्थान अधीनस्थ सेवाओं, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवाओं के अंतर्गत आने वाले सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति दी जा सकेगी। उक्त निर्णय से मृतक श्रद्धालुओं के आश्रितों को…
Read More
फ्रेशर पार्टी रूबरू 2021 का आयोजन

फ्रेशर पार्टी रूबरू 2021 का आयोजन

गीतांजलि डेंटल एवं रिसर्च इंस्टिट्यूट में रूबरू-2021 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गीतांजलि हॉस्पिटल के सीईओ प्रतीम तंबोली, प्रो. डॉ. निखिल वर्मा डीन जी.डी.आर.आई, प्रो. डॉ. नरेंद्र मोगरा डीन जी.एम.सी.एच, प्रो. डॉ. मनजिंदर कौर वाइस प्रिंसिपल जी.एम.सी.एच., डॉ सुनीता दशोत्तर चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. संध्या घई डीन गीतांजलि कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डेंटल स्टाफ एवं पधारे हुए अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मीनल वर्मा एवं डॉ. डेविन आर्नोल्ड के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा सोलो डांस, ग्रुप डांस, सिंगिंग, फैशन शो की प्रस्तुतियां दी गई जिसमें विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। विभिन्न प्रतियोगिताओं…
Read More
error: Content is protected !!