Blog

अवैध खनन के खिलाफ रंग ला रहा पुलिस का अभियान डबोक और घासा थाना इलाकों में कार्रवाई

अवैध खनन के खिलाफ रंग ला रहा पुलिस का अभियान डबोक और घासा थाना इलाकों में कार्रवाई

उदयपुर 1 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशा अनुसार उदयपुर जिले में भी एसपी विकास शर्मा द्वारा अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। अवैध पत्थर खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर एक ट्रैक्टर, एक कम्प्रेसर मशीन, एक ट्रक एवं एक जेसीबी मशीन को मय तीन अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। एसपी विकास शर्मा द्वारा अवैध खनन के खिलाफ़ चलाये गये अभियान के तहत मुकेश सांखला अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं वृत्ताधिकारी मावली के नेतृत्व में योगेन्द्र कुमार व्यास थानाधिकारी डबोक द्वारा टीम का गठन कर अवैध खनन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करते…
Read More
गंगुकुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 17वीं कावड यात्रा आज

गंगुकुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 17वीं कावड यात्रा आज

पुष्प वर्षा से होगा कावड यात्रा का स्वागत10 हजार कावड़ियें करेगे महादेव का अभिषेकभारत माता का पूजन कर501 दीपक से की गंगा आरती उदयपुर 01 अगस्त / शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 02 अगस्त को उदयपुर से उभयेश्वर महादेव 21 किलोमीटर तक की निकाली जाने वाली 17वीं कावड यात्रा के तहत आयोजित सात दिवसीय समारोह के छठे दिन बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से 4500 वर्ष पुराने गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड पर भारत का पूजन एवं 501 दीपक से भव्य संगीत मय आरती की गई। संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि आरती में महंत श्याम…
Read More
ज्ञानोदय गर्ल्स कॉलेज मे 101 पेड़ लगाकर लिया पर्यावरण संरक्षक का संकल्प

ज्ञानोदय गर्ल्स कॉलेज मे 101 पेड़ लगाकर लिया पर्यावरण संरक्षक का संकल्प

उदयपुर, 01 अगस्त। वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान उदयपुर व ज्ञानोदय गर्ल्स कॉलेज जिलोला के तत्वावधान में आयोजित सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 101 पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षक का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सूत्रधार वृक्षम अमृतम के संरक्षक मनोहरलाल व्यास, अध्यक्ष गोपेश शर्मा, सचिव यशवंत त्रिवेदी, वरिष्ठ सदस्य लवीश चपलोत, डॉ एन एल जोशी, महेश उपाध्याय, नरपत सिंह, कमला शर्मा ओर प्रेमलता व्यास रहें। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच रामलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच जगदीश पालीवाल, नगरपालिका चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा, वार्डपंच पारस सालवी, कॉलेज के डायरेक्टर दिनेश शर्मा, मीनाक्षी शर्मा व समस्त स्टॉफ की भागीदारी रही। इस दौरान नीम, मीठा नीम, गुलमोहर, अशोक,…
Read More
गांधी ग्राउंड में सर्वधर्म प्रार्थना की गूंज

गांधी ग्राउंड में सर्वधर्म प्रार्थना की गूंज

 उदयपुर 1 अगस्त। शांति एवं अहिंसा निदेशालय द्वारा उदयपुर में आयोजित हो रहे संभाग स्तरीय गांधी दर्शन आवासीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन की शाम सर्वधर्म प्रार्थना के नाम रही। इस दौरान गांधी ग्राउंड सभी धर्मों की प्रार्थनाओं की स्वर लहरियों से गूंजता रहा।सर्वधर्म प्रार्थना सभा के दौरान जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष सहित अन्य अधिकारी एवं संभाग के समस्त छह जिलों से आए प्रतिभागी उपस्थित रहे। मंच से सभी धर्मों की प्रार्थनाओं का गायन हुआ एवं सभी धर्मों में सद्भाव रखने हेतु संदेश दिया गया। संभागियों के साथ कलेक्टर ताराचंद मीणा ने भी प्रार्थनाओं को…
Read More
एमनेस्टी योजना में बकाया मांग निस्तारण के लिए शिविर 5 को

एमनेस्टी योजना में बकाया मांग निस्तारण के लिए शिविर 5 को

उदयपुर, 1 अगस्त। वाणिज्यिक कर विभाग में राज्य सरकार द्वारा घोषित अधिसूचना के तहत जीएसटी से पूर्व के बकाया मांगों के निस्तारण हेतु कर ब्याज एवं शास्ति में छूट दी गई है। व्यवसायियों की सुविधार्थ बकाया मांग के निस्तारण के लिए 5 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से उदयपुर संभाग स्थित विभागीय कार्यालय में शिविर आयोजित किया जाएगा।अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) अशोक कुमार ने बताया कि उदयपुर संभाग में राज्य सरकार द्वारा घोषित एमनेस्टी योजना के लाभ हेतु जागरूकता कैम्प 21 जुलाई को आयोजित किया गया था, जिसमें प्रस्तुत प्रार्थना-पत्रों का मौके पर 13 करोड़ 80 लाख रुपये का मांग निस्तारण…
Read More
देश में सर्वाधिक प्रीमियम पर नीलामी हमारी पारदर्शी व्यवस्था का उदाहरण-खान मंत्री श्री भाया

देश में सर्वाधिक प्रीमियम पर नीलामी हमारी पारदर्शी व्यवस्था का उदाहरण-खान मंत्री श्री भाया

आयरन ओर ब्लॉक नीलामी में राजस्थान ने रचा नया इतिहास, बागावास ब्लॉक की रिजर्व प्राइस से 452 प्रतिशत प्रीमियम पर नीलामी- अतिरिक्त मुख्य सचिव  जयपुर, 31 जुलाई। माइंस एवं गोपालन मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया ने रिजर्व प्राइस की तुलना में देश भर में सर्वाधिक प्रीमियम पर नीलामी का रिकार्ड स्थापित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारी पारदर्शी और स्वस्थ प्रतिस्पर्धी ई नीलामी व्यवस्था से ही संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा भारत सरकार के ई-पोर्टल के माध्यम से खनिज ब्लाकों की नीलामी की जाती है, ताकि देश दुनिया में कहीं भी बैठा…
Read More
बीमारी के उपचार एवं रोकथाम के लिए प्रभावी प्रयास करें, जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें – पशुपालन मंत्री

बीमारी के उपचार एवं रोकथाम के लिए प्रभावी प्रयास करें, जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें – पशुपालन मंत्री

लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति की समीक्षा प्रभावित जिलों सहित जयपुर मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश जयपुर, 31 जुलाई। पशुपालन मंत्री श्री लालचन्द कटारिया ने रविवार को विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के पश्चिमी जिलों के मवेशियों में फैल रही लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति एवं रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित जिलों के कलक्टरों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया और बीमारी के उपचार एवं रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। श्री कटारिया ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जालौर, बाड़मेर, सिरोही,…
Read More
असफलता के बारे में सोचना ही असफल होने का मूल कारण है : मुनि श्रद्धानंद

असफलता के बारे में सोचना ही असफल होने का मूल कारण है : मुनि श्रद्धानंद

-  जैन सिद्धांतों की समसामयिकता पर राष्ट्रीय  व्याख्यान 2 अगस्त को- पाश्र्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक 4 अगस्त को उदयपुर 31 जूलाई  । केशवनगर स्थित आदिनाथ दिगम्बरजैन में वसुनंदी महाराज शिष्य मुनि श्रद्धानंद महाराज एवं मुनि पवित्रा नंद महाराज ने संत सुधा सागर संयम भवन में प्रवचन सभागार में मुनि श्रद्धा नंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में सफलता की कुंजी क्या है? के विषय पर बोलते हुए कहा कि कोई व्यक्ति कलेक्टर एसपी व्यापारी शिक्षक डॉक्टर या अधिकारी बनना चाहता है परंतु सफलता कहां है यह उसे पता नहीं सफलता को प्राप्त करने के लिए कामनाओ और विचारधाराओं पर…
Read More
डेढ लाख के जेवरात व नकदी चोरी के मामले का 04 घण्टे में खुलासा

डेढ लाख के जेवरात व नकदी चोरी के मामले का 04 घण्टे में खुलासा

थाना सवीनाः- जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर द्वारा गठित टीम ने थाना सवीना के डेढ लाख के जेवरात व नकदी चोरी करने के मामले का 04 घण्टे में पर्दाफाश कर अभियुक्त राजेश माथुर पुत्र प्रताप नारायण को गिरफ्तार कर प्रकरण का माल मशरूका बरामद किया गया।घटना का विवरणः- दिनांक 30.07.2022 को प्रार्थिया श्रीमती कोमल खण्डेलवाल पत्नि योगेश खण्डेलवाल निवासी आर के पुरम, सवीना, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि किसी अज्ञात बदमाश द्वारा मेरे किराये के कमरे में घुसकर अलमारी का ताला तोडकर सोने के जेवरात व नकद राशि चोरी कर ली गई। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 330/2022 धारा 454,…
Read More
उदयपुर आने के न्योते के साथ उदयपुर-सिंगापुर रेलमार्ग विजन पत्र रेलमंत्री को किया प्रस्तुत

उदयपुर आने के न्योते के साथ उदयपुर-सिंगापुर रेलमार्ग विजन पत्र रेलमंत्री को किया प्रस्तुत

उदयपुर, 31 जुलाई। उदयपुर सिटीजन सोसायटी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का स्वागत करते हुए उन्हें उदयपुर आने का न्योता दिया है। साथ ही उदयपुर से सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय रेल मार्ग के विजन का डॉक्यूमेंट भी प्रस्तुत किया है। बड़ीसादड़ी रेलवे स्टेशन पर मावली-बड़ी सादड़ी आमान परिवर्तन के बाद नए मार्ग का लोकार्पण करने तथा बड़ी सादड़ी-उदयपुर रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाने के लिए उदयपुर आये रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सिटीजन सोसायटी के अध्यक्ष क्षितिज कुम्भट, सदस्य तुषार मेहता तथा सुनील लड्ढा ने उदयपुर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।  हवाई अड्डे पर ही रेलमंत्री को उदयपुर पधारने का न्योता…
Read More
error: Content is protected !!