विकास काम देरी पर विधायक ने यूडीए अधिकारियों से जताई नाराजगी

उदयपुर। शहर विधायक ताराचंद जैन ने उदयपुर विकास प्राधिकरण यूडीए में अधिकारियों की बैठक लेते हुए शहर में करवाए जा रहे कामों पर चर्चा करते हुए कामों में देरी होने और समय पर नहीं होने पर नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि हर विकास के काम की समय सीमा निर्धारित हो और निर्धारित समय में किसी भी परिस्थिति में काम पूरा होना चाहिए।
शहर विधायक जैन ने यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना की उपस्थिति में अभियंताओं से शहर में यूडीए की से करवाए जा रहे विकास कामों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान लम्बे समय से चल रहे काम अभी तक पूरे नहीं होने पर शहर विधायक जैन ने आक्रोश जताते हुए कहा कि सभी विकास के कामों के पूरा होने की एक समय सीमा निर्धारित है तो ये काम समय पर क्यों नहीं हो रहे है। स्पष्ट रूप से कहा कि विकास के काम  तय सीमा में पूरा करना है। जैन ने माली कॉलोनी 100 फीट रोड़ पर नाले पर अतिक्रमण कर अवैध रूप रखे दुकानों के सामान हटाने के लिए कहा। अधिकारियों ने बताया कि अभियान चलाकर 10 दिन में नाले के उपर से कब्जा हटाकर सडक़ को चौड़ा किया जाएगा। जैन ने पुरान अशोका ग्रीन के पास बन रहे चौराहे के बारे में जानकारी ली तो बताया कि वहां पर चौराहा बनाने का काम चल रहा है। यूडीए आयुक्त खन्ना ने अधिशार्षी अभियंता नीरज माथुर ने इस चौराहे के इस माह में इस पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यूनिवरसिटी रोड़ से शोभागपुरा की ओर जाने वाली प्रवेश रोड़ पर दोनो ओर कब्जे पर चर्चा की तो आयुक्त ने तहसीलदार अभिनव शर्मा को इस माह में यह कब्जा हटाने के लिए कहा। इसके साथ ही विधायक जैन ने ठोकर चौराहे के विस्तारीकरण पर चर्चा की तो यूडीए अधिकारियों ने बताया कि ठोकर चौराहे के विस्तारीकरण का काम चल रहा है और जल्द ही यह काम मूर्त रूप ले लेगा। नेहरू हॉस्टल के पास बन रही सडक़ के बारे में अधिकारियों ने बताया कि सडक़ का निर्माण हो चुका है और सडक़ पर आ रहे विद्युत खंभों को भी हटाया जा चुका है और सात दिन में यह काम पूरा हो जाएगा। ट्राईडेंट रोड़ के बारे में अधिकारियों ने बताया कि यह काम शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा और सडक़ चालू हो जाएगी। इसके साथ ही शहर विधायक जैन ने पुरोहितों का तालाब की रोड़ के बारे में चर्चा की तो अधिकारियों ने बताया कि इसको लेकर भी काम चल रहा है और मार्किंग की जा रही है। शहर विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह शहर का नया पर्यटन स्थल है और यहां पर 80 फीट रोड़ शीघ्र से शीघ्र बननी चाहिए। इस दौरान यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना, सचिव हेमेन्द्र नागर, अधीक्षक अभियंता संजीव शर्मा, तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा, अधिशाषी अभियंता नीरज माथुर, हितेश सुखवाल सहित यूडीए के अधिकारी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!