उदयपुर, 5 मई। राज्य सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की कार्य-योजना के तहत मंगलवार को प्रातः 10 बजे से राजकीय फतेह उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल में जिला प्रशासन एवं संभागीय रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय युवा संबल मेले का आयोजन किया गया। संभागीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक मुकेश गुर्जर द्वारा अतिथियों का उपरना पहनाकर एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया गया तथा उक्त आयोजन के संबंध में सभी को जानकारी प्रदान की ।
संभागीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक श्री मुकेश गुर्जर ने बताया कि युवा संबल मेले में लगभग 1500 बेरोजगार आशार्थियों ने भाग लिया एवं 44 निजी क्षेत्र के संस्थानों ने अपनी रिक्तियों के अनुसार 719 आशार्थियों का प्राथमिक चयन किया तथा 27 आशार्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।उक्त युवा संबल मेले में निजी क्षेत्र के 44 संस्थानों ने भाग लिया जिनमें प्रमुख एच.आर.एच ग्रुप आॅफ होटल्स, एस.आई.एस. सिक्योरिटी, पायरोटेक इले.प्रा.लि., गीतांजली ग्रुप, माही ग्रुप, जे के टायर्स कांकरोली, एस.बी.आई लाईफ इंश्योरेन्स, महीन्द्रा फाइनेंस, एस.एस. क्रेन इंडस्ट्री, नवनीत मोटर्स, इक्विटास स्माॅल फाईनेंस आदि ने भाग लिया।
श्रम विभाग, उद्योग विभाग, नगर निगम, , आई टी आई, लीड बैंक (एसबीआई), आर एस एल डी सी, जिंक कौशल केन्द्र एवं आरसेटी आदि सरकारी विभागो द्वारा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं एवं कौशल विकास योजनाओं से संबंधित जानकरी प्रदान की गई।
क्रम में पी.एम. स्वनिधि योजना के तहत 12 लाभार्थियों को मौके पर ही चैक वितरित किये गए। युवा संबल मेले में नवाचार करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण की स्टाॅल भी लगाई गई। जिन्होने मौके पर ही उपस्थित युवाओं को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता हेतु जानकारी प्रदान की। अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप शर्मा एवं न्यायिक अधिकारीगणों द्वारा मेले का तथा स्टाॅल का अवलोकन किया गया तथा लाॅ इंटर्न आशार्थियों ने उत्साहपूर्वक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उक्त युवा संबल मेले में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप शर्मा एवं न्यायिक अधिकारीगण, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद वीरमा राम, संभागीय रोजगार कार्यालय जयपुर की संयुक्त निदेशक नवरेखा, संयुक्त श्रम आयुक्त संकेत मोदी, लीड बैंक मैनेजर संजय गुप्ता, प्रधानाचार्य राज. फतह .उच्च मा.़ विद्यालय गजेन्द्र जी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन एवं संभागीय रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय युवा संबल मेले का आयोजन
