विभिन्न हादसों में चार की मौत

ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत
उदयपुर। शहर के बेडवास क्षेत्र में ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार देवीलाल पुत्र चम्पालाल मेघवाल निवासी हमेरपुर मेघवालों का मोहल्ला खेरोदा ने प्रतापनगर थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई सुरेश कुमार की ट्रेन की टक्कर से मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।

जहरीली वस्तु खाने से युवक की मौत
उदयपुर। शहर के सुखेर क्षेत्र में जहरीली वस्तु खाने से बीमार हुए युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सुखेर में किराए के मकान में रह रहे भगवतीलाल पुत्र स्व प्यारचंद्र रेगर ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके छोटे भाई खेमराज जटीया 28 निवासी जटिया मोहल्ला करुंकडा भादसोडा जिला चित्तौडगढ ने जहरीली वस्तु खा ली जिससे उसकी तबियत खराब हो गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।

युवक की संदिग्ध हालात में मौत
उदयपुर। शहर में अरबन मॉल के पास एक 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रूपलाल कुमावत निवासी अदकालिया ढिगडी झाडोल ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके 18 वर्षीय पुत्र हितेश की अचानक अज्ञात कारणों से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

बडी झील में डूबने से युवक की मृत्यु
उदयपुर। शहर के आयड में रहने वाले युवक की समीपवर्ती बडी झील में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार यशवंत गमेती पुत्र किशनलाल गमेती निवासी रेवारिया गुडा ने दी रिपोर्ट में बताया कि प्रकाश गमेती 36 निवासी साबरी कॉलोनी आयड शनिवार सुबह 10 बजे बडी तालाब में नहाने गया था जहां नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। उसकी डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव पानी से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दियाा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!