समता युवा संस्थान की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं बहुआयामी सम्मान समारोह सम्पन्न

उदयपुर, 22 मार्च। समता युवा संस्थान का शपथ ग्रहण एवं बहुआयामी सम्मान समारोह रविवार को भुवाणा स्थित आचार्य महाप्रज्ञ के महाश्रमण सभागार में सम्पन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी धीरेन्द्र सचान थे, जबकि मुख्य वक्ता डॉ. भारत भूषण ओझा थे। समारोह की अध्यक्षता जीतो उदयपुर के अध्यक्ष यशवंत आंचलिया ने की जबकि विशिष्ट अनुग्रहकर्ता के रूप में श्याम नागौरी थे, समारोह संयोजक सुमन कोठारी थी ।
समारोह के प्रारम्भ में संस्थान अध्यक्ष राजेश नाहर ने स्वागत किया, मंगलाचरण पद्मिनी चौधरी और लता चपलोत ने किया और स्वागत गीत डॉ रेनू सिरोया और प्रतिभा मेहता ने किया
संरक्षक डॉ. सुभाष कोठारी ने संस्थान का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए इसके कार्यकलापों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि धीरेन्द्र सचान ने संस्थान की वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष राजेश नाहर, मंत्री नीरज सिंघवी एवं सभी पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का अतिथियों ने उपरणा ओढ़ाकर बहुमान किया। इस अवसर पर प्रतिभावान, तपस्वी एवं विशिष्ट सम्मान  का आयोजन किया गया, जिसमें समारोह ने शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने पर सुमन कोठारी ने हिमांक मेहता, प्रेक्षा सेठ, जिनाज्ञा बोकड़िया, दिव्यांशी मेहता, जियांश खमेसरा, चार्वी बोर्दिया, कुशांश लोढ़ा, दर्शिल खमेसरा, चितार्थ बोलिया, हितार्थ बोलिया, भव्या मल्लारा, जीत भंसाली, खुशी सिंघवी एएवं चारू बोलिया का बहुमान किया गया, वहीं ऑनलाइन धर्म आराधना सम्मान श्याम नागोरी ने अनिकेत धाकड़, रमेश मारू, चैन सिंह सिंघवी, राजेश नाहर, विजयलक्ष्मी सेठिया, मंजू मेहता, अरूणा नाहर, लता चपलोत, सुषमा कावड़िया, हेमलता कूकड़ा, पुष्पा मारू, रेणु हिंगड़, राजकुमारी कोठारी, कुसुम सिंघवी, मंजू बोर्दिया, वीनू बोर्दिया, रोमा भंसाली, सी.पी. कोठारी, अनिल चित्तौड़ा, अंजना झगड़ावत, पुष्पा सिंयाल, सुलोचना जैन, आशा कोठारी, अनु कोठारी, हर्षाली जैन, निर्मला तलेसरा, संजना करणपुरिया, मुकेश सिरोया, डॉ. रेणु सिरोया, चार्वी बोर्दिया को प्रदान किया गया।
सम्मान की कड़ी में विशिष्ठ सेवा सम्मान यशवन्त आंचलिया ने संस्थापक अध्यक्ष भूपेन्द्र बाबेल, उमेश चपलोत, दिनेश चोरड़िया, सुनील पारख, सुनील बच्छराज लूणावत, दिनेश कंठालिया, रोमा भंसाली, पुष्पा मारू, सुदर्शन सिंह भाटी को विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया वहीं रेणु हिंगड़, सीमा जैन, दर्शिता मेहता, अरूणा नाहर, श्वेता सिंघवी, रितु सिंघवी, हेमलता कूकड़ा को मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
युवा पीढ़ी को करें संस्कारित : ओझा
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. भारत भूषण ओझा ने कहा कि आज जहां एक ओर विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन हो रहा है वहीं आज की युवा पीढ़ी अपने संस्कारों को छोड़ती जा रही है, इसमें उनकी नहीं हमारी गलती है कि हम उन्हें संस्कार नहीं दे पा रहे हैं। परिवार में विघटन की स्थितियां पैदा हो रही है कारण कि हमारा आपसी प्रेम और समन्वय घट रहा है। यदि हमारा परिवार एकता के सूत्र में बंधा रहता है तो परिस्थिति कैसी भी हो उसे आसानी से निपटा जा सकता है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए और युवा पीढ़ी अधिक से अधिक संस्कारवान हो इसका प्रयास करना चाहिए। समारोह को धीरेन्द्र सचान, श्याम नागौरी, डॉ. भारत भूषण ओझा, यशवंत आंचलिया ने अपना उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम का संचालन अनुपमा लोढ़ा ने किया एवं कार्यक्रम के अंत में आभार मंत्री नीरज सिंघवी ने ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!