रेसा (उप प्राचार्य) का जिला सम्मेलन सम्पन्न

रेसा (उप प्राचार्य) की प्रथम उदयपुर जिला कार्यकारिणी गठित
चौबीसा सभाध्यक्ष , डॉ राणा जिलाध्यक्ष तो डॉ गर्ग जिला मंत्री निर्वाचित
उदयपुर 29 दिसंबर । राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद् ,रेसा (उप प्राचार्य) की उदयपुर जिला का एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को राजकीय गुरु गोविंद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदयपुर में संपन्न हुआ।
इस अवसर नव पदोन्नत उपप्राचार्यों ने परिचय के साथ विभिन्न विषयों पर विचार सांझा किए। इस मौके पर प्रमुख रूप से रेसा पी के जिलाध्यक्ष मनीष सोनी,रेसा उप प्राचार्य के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण सोमपुरा,रेसला के मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सिंह बारहठ ने विचार व्यक्त करते हुए तीनों संगठनों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। बारहठ ने उप प्राचार्य पद को प्राध्यापक एवं प्रिंसिपल के मध्य स्थापित करते हुए उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की व्याख्या की।
इस अवसर पर चुनाव अधिकारी डॉ. मुकेश पारख  तथा पर्यवेक्षक  राकेश पाटीदार की उपस्थिति में रेसा वीपी की प्रथम जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें
त्रिभुवन चौबीसा सभाध्यक्ष,डॉ. इन्द्रजीत राणा जिला अध्यक्ष, डॉ. देवीलाल गर्ग जिला मंत्री,दीपक मंत्री कोषाध्यक्ष तथा प्रमिला पगारिया को महिला मंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
इसके साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जगदीश अहारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,योगेन्द्र सिंह भाटी, पुष्पेन्द्र कुमार चौबीसा, दुर्गालाल मेघवाल, नाथूलाल खराड़ी, श्रीमती मीरा फनात को उपाध्यक्ष, सुरेश व्यास को संयुक्त मंत्री , डॉ.बिहारी लाल नागदा एवं चंदा चौधरी को संगठन मंत्री, महेंद्र दलावत को उप कोषाध्यक्ष , प्रभुलाल खटीक को उप सभाध्यक्ष, राजेन्द्र भुखिया को प्रवक्ता , डॉ. नवनीत शर्मा को कार्यालय मंत्री, प्रीति गौड़ को विधि मंत्री, नरेंद्र जोशी को तकनीकी मंत्री तथा फतहलाल डामोर व निरंजन पटवारी को प्रदेश प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है।
गठन के बाद जिलाध्यक्ष डॉ. राणा ने सभी साथियों से अपने अपने विद्यालयों में नवाचारों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिले के ऋषभदेव , खेरवाड़ा, नयागांव,झाड़ोल,गोगुंदा, गिर्वा, वल्लभनगर, भींडर, कुराबड़ ,मावली, ख़ेमली आदि ब्लॉक से उप प्राचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र भुखिया द्वारा किया गया।अंत में अनिल आमेटा ने आभारोक्ति प्रस्तुत की।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!