उदयपुर। उदयपुर। राजस्थान सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर निगम उदयपुर द्वारा महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह दिगपाल ने बताया कि प्रदेश सरकार के गौरवमय दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह दिगपाल उपायुक्त मण्डरवा पार्षद लोकेश कोठारी एवं मदन दवे स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा राजेश बंधु ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश चौधरी मंडल उपाध्यक्ष शंकर चौहान नरेंद्र विक्की भाटी रवि चतुर्वेदी किशोर मलहोत्रा राजाराम राकेश तेजी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
