महाप्रज्ञ अलंकरण दिवस मनाया

उदयपुर। अणुव्रत समिति उदयपुर की ओर से आज महाप्रज्ञ विहार में साध्वी श्री त्रिशला कुमारी थाना पांच के सानिध्य में आज महाप्रज्ञ अलंकरण दिवस मनाया गया।
साध्वी श्री त्रिशला कुमारी ने बताया कि मां प्रज्ञा अलंकार दिवस आचार्य श्री तुलसी द्वारा मनी नथमल को महाप्रज्ञ अलंकरण प्रदान किया जाने के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह दिवस जीवन विज्ञान के रूप में मनाया जाता है। जिसमें जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
साध्वी श्री कल्प यश ने बताया कि जीवन विज्ञान आचार्य महाप्रज्ञ द्वारा प्रदत्त एक महत्वपूर्ण विषय है जो व्यक्ति को विवेक संपन्न और जीवन को सफल बनाने में मदद करता है। यह जीवन जीने की कला है और संवेग पर नियंत्रण करना सीखना है जीवन विज्ञान के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को स्वस्थ संतुलित और उद्देश्य पूर्ण बन सकता है।
अणुव्रत समिति की अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा ने बताया कि अणुव्रत विश्व भारती समिति के तत्वाधान में जीवन विज्ञान दिवस को महाप्रज्ञ अलंकरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य जीवन विज्ञान के महत्व को जन-जन तक पहुंचना है और लोगों को प्रेरित करना है।
समिति अध्यक्ष लक्ष्मी कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष कमल नाहटा, युवा परिषद के अध्यक्ष अशोक चोरडिया, महिला मंडल अध्यक्ष रेणु, तेरापंथ प्रोफेशनल के अध्यक्ष राजेंद्र चंडालिया, समिति के मार्गदर्शक अर्जुन खोखावत, जीवन विज्ञान प्रभारी चंद्र प्रकाश पोरवाल मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री अभिषेक पोकरण ने किया। आभार सभा के कोषाध्यक्ष भगवती सुराणा ने व्यक्त किया। ज्ञानशाला के बच्चों की विशेष उपस्थिति रही ज्ञान साल संयुक्त का चंद्र पोखरण का विशेष सहयोग रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!