गुजरात चुनाव दौरे पर कृपलानी ने किया कुकरानी के समर्थन में प्रचार

निम्बाहेड़ा। राजस्थान के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार एवं जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए मतदाताओं से अपील कर रहे हैं।
इस क्रम में बुधवार को नरोड़ा विधानसभा क्षेत्र में भार्गव रोड पर स्थित दुर्गा स्कूल पर आयोजित आमसभा में केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह एवं पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार डॉक्टर पायल कुकरानी के समर्थन में सभा को संबोधित किया। इस दौरान एमएलए बलराम थावनी, गिरवर सिंह, राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष हरीश राजानी आदि ने भी भाजपा की उम्मीदवार कुकरानी को भारी मतों से विजयी बनाने का आव्हान किया।
अहमदाबाद क्षेत्र के चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री कृपलानी ने इसके साथ ही दरियापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कौशिक भाई जैन एवं बाबू भाई पटेल के समर्थन में आयोजित आमसभा को भी संबोधित कर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी देते हुए भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का आव्हान किया। कृपलानी ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वार्डों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!