श्री मेवाड़ मूर्तिपूजक महिला ग्रुप के तप अभिनंदन समारोह में 150 तपस्वियों का हुआ सम्मान

– तपस्या एवं चौबीसी प्रतियोगिता में बहुरानी मंडल रहा प्रथम
उदयपुर, 24 सितम्बर। श्री मेवाड़ मूर्ति पूजक महिला ग्रुप की ओर से तपस्या एवं चौबीसी गीत प्रतियोगिता तथा तपस्वियों का तप अभिनंदन कार्यक्रम नवरतन जिरावला पारसनाथ मंदिर उपाश्रय में भव्य रूप से आयोजित किया गया। श्री मेवाड़ मूर्ति पूजक महिला ग्रुप की अध्यक्ष  विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि इस अवसर पर परम साध्वी कीर्तिरेखा श्रीजी, मयूर रेखा श्रीजी, गंभीर रेखा श्रीजी, अर्हद रेखा श्रीजी तथा मनन रेखा श्रीजी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में 150 तपस्वी बहनों का तप अभिनंदन किया गया। इनमें 8 उपवास  एवं उससे अधिक उपवास, 11 उपवास, 16 उपवास, मास खमण,भद्र तप, सिद्धि तप, श्रेणिक तप, समवसरण तप, बीस स्थानक तप,एकान्तर तप तथा दो माह में 20 से अधिक उपवास करने वाले सभी तपस्वियों को मुकुट, उपरना एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके तप की अनुमोदना की गई। अनुमोदना स्वरूप तपस्या एवं चौबीसी गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें मंडल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णय ड्रेस-अप, प्रेजेंटेशन, समन्वय, सुर-ताल एवं प्रॉप्स के आधार पर किया गया। निर्णायक ज्योति जैन एवं पूनम जैन ने बहूरानी मंडल को प्रथम, आराधना महिला मंच को द्वितीय तथा मुनि सुरत महिला मंच को तृतीय स्थान प्रदान किया, तथा वासुपूज्य मंडल अंबा माता, आदेश्वर महिला सेवा ग्रुप, आदिनाथ भक्ति मंडल, जीरवाला मंडल, राजेंद्र गुरु भक्ति मंडल, धूलकोट, शांतिनाथ मंडल सेक्टर 3, जैन श्वेतांबर शीतलनाथ मंडल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी मंडलों की विशेष प्रस्तुतियाँ भी आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी मीना सिंघवी थी अध्यक्षता पूर्व जिला प्रमुख मधु मेहता ने की विशिष्ट अतिथि नैंसी सिंघवी थी कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य कीर्ति रेखा श्री जी म साहब के मांगलिक से हुआ। तत्पश्चात रश्मि लालवाया एवं समूह ने स्वागत एवं अभिनंदन नृत्य प्रस्तुत किया। स्वागत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने किया, साथ की गतिविधियों की जानकारी साधना बाबेल ने दी तथा धन्यवाद ज्ञापन मधु मारू ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन हर्षिता पगारिया ने किया। इसे सफल बनाने में निकीता सिंघटवाडिया, रश्मि नलवाया, मीनल पोरवाल, निधि जैन, श्रद्धा पोरवाल, चेष्टा पोरवाल, सुमन डामर, चंद्रकला पोखरना, नीलम बडाला आदि का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर 350 से अधिक महिलाएं उपस्थित रही और कार्यक्रम को यादगार बनाया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!