उपाध्याय मुनि के सानिध्य में भक्तामर के दिपक प्रज्वलित 

(प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, सदर बाजार स्थित नेमिनाथ मन्दिर खैरवाडा़ में उपाध्याय मुनि शुभम सागर के सानिध्य में भक्तामर के दिपक प्रज्वलित किये गए। दिगम्बर दशा हुमड़ समाज के अध्यक्ष विरेन्द्र वखारिया एवं महामंत्री पंकज शाह ने बताया कि मुनिश्री चतुर्थ पटटाचार्य श्री 108 आचार्य सुनिलसागर गुरदेव के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री 108 उपाध्याय शुभमसागर गुरुदेव एवं मुनिश्री 108 सक्षमसागर गुरुदेव के सानिध्य में मन्दिर में भक्तामर पाठ के 48 दिपक प्रज्ज्वलित किये गए। इसमे 40 परिवारों ने धर्म लाभ प्राप्त किया। प्रत्येक परिवार की ओर से 48 दिपक प्रज्वलित किये गए। मुख्य भक्तामर पाठ के दिपक प्रज्ज्वलित करने का लाभ श्रावक श्रेष्ठी गुणवन्त फडी़या परिवार ने प्राप्त किया। उपाध्यक्ष विपीन वखारिया ने बताया कि 48 दिपक प्रज्वलित होने के बाद आदिनाथ भगवान् की महा आरती की गई। अंत में उपाध्याय मुनि श्री ने सभी श्रावकों को आशीर्वाद प्रदान किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!