खेरवाड़ा के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल : मची अफरातफरी

(प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, आपातकालीन सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के दौरान कस्बे के करनाऊआ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हड़कंप मच गया। अचानक फैली हवाई हमले विद्यार्थियों के घायल होने की अफवाह ने प्रशासन और अन्य विभागों को अलर्ट कर दिया। हवाई हमला होने की खबर फैली, तुरंत उपखण्ड प्रशासन हरकत में आ गया। हमले में घायल को एंबुलेंस से ले जाने का अभ्यास हुआ। शाम को चार बजे यह अभ्यास किया गया। उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस विभाग एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कार्मिकों की टीमों ने भी त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। बाद में स्पष्ट हुआ कि यह सब मॉक ड्रिल का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में प्रशासन और अन्य विभागों की तैयारियों को परखना था।
       प्रशासन की ओर से उपखण्ड अधिकारी ने इस स्थिति पर जनता से संयम बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और बताया कि इस मॉक ड्रिल का मकसद आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय को सुनिश्चित करना है। इस तरह के अभ्यास न केवल प्रशासन की तैयारी को परखते हैं, बल्कि आम नागरिकों को भी सतर्क और जागरूक बनाते हैं। इसलिए मॉक ड्रिल के दौरान सहयोग देना सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़,कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर रेखा पंचोली आदि भी उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!