ज्योति कलश रथ यात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए पहुंची भाणदा 

 (प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, उपखण्ड में छह दिवसीय दिव्य कलश यात्रा का चौथे दिन बुधवार को खुणादरी मे प्रातः यज्ञ सम्पन्न कर रथ मोकरवाडा,निचला थूरीया, उपला थूरीया, भाटकी,फुटाला, पटेलवाडा दर्शन हेतु भ्रमण कर साय काल दीप यज्ञ खुुटवाडा मे कर शाम भाणदा मे गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत कर पुष्प अर्पित कर आरती की गई तथा रात्रि विश्राम भाणदा मे होगा। गायत्री चेतना केंद्र भाणदा के संचालक कांति लाल कलाल ने बताया कि इससे पूर्व खुणादरी गांव में प्रातः एक कुंडीय यज्ञ संपन्न हुआ जिसमें धर्म प्रेमियों ने आहुति अर्पित की। विभिन्न गांवों में रथ यात्रा के भ्रमण के दौरान धर्म प्रेमियों ने रथ में बिराजित दिव्य ज्योति कलश की पूजा अर्चना एवं आरती की। रथ यात्रा के साथ पहुंचे सदस्यो ने कलश यात्रा का महत्व बताया। उल्लेखनीय है कि गायत्री दिव्य कलश यात्रा का शक्तिपीठ गायत्री परिवार उदयपुर के तत्वाधान में 4 मई से 9 मई तक उपखंड क्षेत्र में भ्रमण रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!