राज्यपाल माथुर ने ‘जागरण’ को विकास मद में नौ लाख रुपये भेजे 

उदयपुर, 6 मई। सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने वनवासी क्षैत्र में सेवा कार्यों में संलग्न संस्था जागरण जनसेवा मंडल , वागदरी (डूंगरपुर) को संस्था विकास कार्य के लिये नौ लाख रुपये की राशि भेजी है।
पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी ने बताया कि सिक्किम राजभवन द्वारा जारी उक्त चेक आज पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने संस्था के संस्थापक सचिव पद्मश्री मूलचंद लोढ़ा को सौंपा। इस अवसर पर समाजसेवी भंवरलाल शर्मा व डॉ. विजय विप्लवी उपस्थित थे। ज्ञातव्य है कि गत 16 फरवरी को राज्यपाल माथुर वागदरी में संस्था के नैत्र चिकित्सालय भवन के विस्तारीकरण का लोकार्पण करने वागदरी आये थे, तब उन्होनें राजभवन कोष से विकास कार्य के लिये राशि देने की घोषणा की थी। जागरण जन सेवा मंडल विगत 25 वर्षों से अधिक समय से वागदरी में नैत्र चिकित्सालय, छात्रावास, विद्यालय, ध्यान केन्द्र, भोजनशाला सहित विविध प्रकल्प संचालित कर रहा है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!