उदयपुर। विप्र फाउंडेशन की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा का बापू बजार बैंक तिराहे पर संगठन की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर विशाल मंच बनाकर वहां से शोभायात्रा में शामिल विप्रजनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और उन्हें शीतल पेय पैकेट प्रदान किए गए। संगठन के संरक्षक विनोद पांडे, प्रदेश अध्यक्ष दीपक मेनारिया सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा महिला मोर्चा की सदस्याएं उपस्थित रही। बागडी ने बताया कि संगठन सर्वसमाज को साथ लेकर चलता है इसलिए यह आयोजन किया गया। संगठन की ओर से सर्वसमाज के लिए 17 मई को निशुल्क सामूहिक विवाह भी करवाया जा रहा है। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी केके शर्मा व नरेंद्र पालीवाल ने भव्य स्वागत के लिए एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन का आभार जताया।
एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन ने किया भगवान परशुराम शोभायात्रा का भव्य स्वागत
