नववर्ष उत्सव में उल्लास से सहभागी बनेगा लघु उद्योग भारती

-‘उद्योग दर्शन’ कार्यक्रम में सदस्यों ने व्यक्त किया संकल्प

उदयपुर, 26 मार्च। लघु उद्योग भारती की उदयपुर इकाई भारतीय नववर्ष के तहत समाजोत्सव समिति की ओर से होने वाले तीन दिवसीय उत्सव में उल्लास से सहभागिता निभाएगी। यह संकल्प साप्ताहिक उद्योग दर्शन कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने व्यक्त किया।

उदयपुर जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि साप्ताहिक ‘उद्योग दर्शन एवं मिलन कार्यक्रम’ इस बार मादड़ी इकाई के सदस्य संजय अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल के प्रतिष्ठान प्रोबिल्ड इंडस्ट्रीज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इकाई दर्शन के साथ नए सदस्यों का परिचय, संगठनात्मक समन्वय और भारतीय नववर्ष वर्ष उत्सव संवत 2082 में सहभागिता की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

लघु उद्योग भारती उदयपुर के अध्यक्ष मनोज जोशी ने सभी सदस्यों से तीन दिवसीय आयोजन में समाजजन के साथ सहभागी बनने का आह्वान किया और उत्सव के निमित्त अधिक से अधिक सहयोग के लिए प्रस्तुत होने का आग्रह किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रीना राठौड़, मादड़ी इकाई के अध्यक्ष हेमंत जैन, उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सचिव अरुण बया, मुकेश चौधरी, आलोक बोलिया, आशीष अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में अन्य इकाइयों से सदस्यों के साथ सुखेर इकाई अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह रोबिन, गुड़ली इकाई अध्यक्ष रविकांत शर्मा, कलड़वास इकाई सचिव अभिजीत शर्मा, गिर्वा इकाई से उपाध्यक्ष मुकेश सिन्हा, उमाप्रताप सिंह यादव, दीपक चौधरी, महिला इकाई से अनिता जोशी तथा उदयपुर इकाई से सह सचिव अवनीश व्यास सहित 51 सदस्य सम्मिलित हुए। प्रारंभ में कार्यक्रम सहसंयोजक पवन कोठारी ने आगंतुक उद्यमियों का परिचय कराया व धन्यवाद ज्ञापन उदयपुर उपाध्यक्ष राजेंद्र सुराणा ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!