उदयपुर. राजस्थान की प्रमुख हस्तियों ने रविवार को श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत ने शंभू निवास पहुंचकर श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने उनके सुपुत्र डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। दिया कुमारी ने कहा कि श्रीजी अरविंद सिंह से हमारे परिवार का बहुत पुराना रिश्ता रहा है। उनकी कमी हम सबको महसूस होगी। श्रीजी का टूरिज्म और हेरिटेज में बहुत बड़ा योगदान रहा है। इसके साथ ही रविवार को भारत 24 के सीईओ और एडिटर इन चीफ डॉक्टर जगदीश चंद्र,भजन गायक प्रकाश माली,कांग्रेस नेता अशोक चांदना,बालेंदु सिंह, दिलीप सिंह सिसोदिया ने श्रीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
