उदयपुर। आईवीएफ मैन डॉ. अजय मुर्डिया की जीवनी पर बनी उनकी बायोपिक फिल्म तुमको मेरी कसम का उदयपुर के पीवीआर सिनेमाघर में प्रीमियर आयोजित किया गया। जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट,पंजाब के राज्यपाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। फिल्म का प्रीमियर देखनें के बाद उसे जबरदस्त प्रंशसा मिली।
प्रेरणादायक जिंदगी पर बनी फिल्म ’’तुमको मेरी कसम’’ के प्रीमियर का, और शहर का पीवीआर सिनेमा सितारों की जगमगाहट से रोशन हो उठा। प्रीमियर के दौरान बॉलीवुड सितारों से सजी फिल्म की स्टारकास्ट अनुपम खेर, अदा शर्मा, ईशा देओल, इश्वाक सिंह, मेहरजान मज्दा और सुशांत सिंह रेड कार्पेट पर उतरंे, तो दर्शकों का जोश सातवें आसमान पंहुच गया था। उनके साथ डॉ. अजय मुर्डिया’’ और ’’पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया’ मौजूद थे।
ईशा देओल की धमाकेदार वापसी-लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही ’’ईशा देओल’’ की एन्ट्री भी फैंस के लिए एक सरप्राइज रहीं। 2015 के बाद अब वह बड़े पर्दे पर लौट रही हैं, और उनके लुक्स से लेकर परफॉर्मेंस तक चर्चा में रहा।
सोशल मीडिया पर छाया फिल्म का ट्रेलर-फिल्म का ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है। फैंस ने इसे खूब सराहा है और अब सबकी नजरें ’’21 मार्च’’ पर टिकी हैं, जब यह फिल्म ’’वर्ल्डवाइड रिलीज’’ होगी।
विक्रम भट्ट की मास्टरपीस-फिल्म को ख्यातनाम निर्देशक विक्रम भट्ट ने निर्देशित किया है। विक्रम भट्ट’’ ने, जो अपने थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा के लिए मशहूर हैं। उन्होंने इस फिल्म की कहानी भी खुद लिखी है, जो समाज को एक नई दिशा दिखाने वाली है।
डॉ. अजय मुर्डिया ने समाजसेवी मनोज आंचलिया को एक भेंट में बताया कि इन्दिरा मुर्डिया के देहान्त के बाद कुछ अलग करने की सोची। जिस पर उन पर फिल्म बनानें का ख्याल आया। तुमको मेरी कसम फिल्म में देश की जनता को कुछ अलग कहानी देखने को मिलेगी। उदयपुर के कुछ कलाकारों को इसमें मौका दिया है,जो उनके भविष्य को नया मार्ग दिखायेगा।
तुमको मेरी कसम के प्रीमियर में स्टारकास्ट,राज्यपाल एवं जनप्रतिनिधियों ने की भागीदारी,फिल्म को मिली प्रंशसा
