उदयपुर। सांसद मन्नालाल रावत ने अरविंद सिंह मेवाड के देवलोकगमन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से पूरे मेवाड को अपूरणीय क्षति हुई है।
सांसद डॉ रावत ने कहा कि अरविंद सिंह मेवाड ने उदयपुर में पर्यटन को बढाने के लिए जो प्रयास किए उन्हें भूला नहीं जा सकता। उदयपुर में रॉयल वेडिंग उन्हीं की सोच थी जिसके कारण आज उदयपुर देश दुनिया में जाना पहचाना लगा है। एक आम आदमी की तरह उदयपुर की छोटी-छोटी समस्याओं की भी उन्होंने चिंता की और उनके समाधान के लिए अपने स्तर पर प्रयास किए। डॉ रावत ने उनके पुत्र लक्ष्यराजसिंह मेवाड को पत्र लिख कर सांत्वना व्यक्त की है।
अरविंदसिंह मेवाड का निधन अपूरणीय क्षति: सांसद डॉ रावत
