टी ट्वन्टी वल्र्ड कप क्रिकेट मैच पर सट्टा खेलने के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार,13 लाख रूपयेव जुआ उपकरण जब्त

थाना प्रतापनगरः-जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास कुमार द्वारा जुआ सट्टा के खेलने वालों के विरूद्व कार्यवाही हेतु समस्त थानाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये थे। जिस पर ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व श्रीमती शिप्रा राजावत पुलिस उप अधीक्षक, वृत नगर पुर्व के निर्देशन में मांगीलाल उपनिरीक्षक ईंचार्ज थाना प्रतापनगर मय टीम द्वारा दिनांक 23.10.2022 को सांयकाल आसूचना के आधार पर टी ट्वन्टी वल्र्ड कप क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 9, श्रीनाथ काॅलोनी,पायडासे अभियुक्त हितेश साहु पुत्र कैलाश जी निवासी 20, हरिदासजी की मगरी, मल्लातलाई, अम्बामाता, उदयपुर व गमेर लाल पिता भुराजी निवासी नेड़च, देलवाडा जिला राजसमन्द हाल 9, श्रीनाथ काॅलोनी, पायडा, बड़ी पिपली, युनिवरसिटी रोड, प्रतापनगर, उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से 13 लाख रूपये नगद, 07 मोबाइल, एक एलईडी, व डायरिया तथा रजिस्टर हिसाब किताब के जब्त किये जाकर प्रकरण पंजीबद्व कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

टीम सदस्यः- मांगीलाल उपनिरीक्षक ईंचार्ज थाना प्रतापनगर, जगदीश चन्द्र वैष्णव स.उ.नि., सुखदेवसिंह हैडकानि. डीएसटी, धर्मेन्द्रसिंह हैडकानि. डीएसटी, 05.श्री कमल कुमार कानि., भागीरथ कानि., महावीर कानि. , महावीर कानि. चालक , प्रहलाद कुमार कानि. डीएसटी, रविन्द्र कानि. डीएसटी, रामनिवास कानि. डीएसटी, अनिल कुमारकानि. डीएसटी, सीताराम कानि. डीएसटी,

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!