उदयपुर। महावीर भवन सेक्टर 3 में विराजित श्री प्रकाश मुनि जी मसा की आज्ञाधीन महासती तारामती जी की प्रेरणा से श्रावक समिति के तत्वाधान में पांच दिवसीय बाल संस्कार व शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसका आज समापन समारोह पूर्वक हुआ|श्रावक समिति के अध्यक्ष से आनंद जैन ने बताया कि समारोह के अध्यक्ष चंदनमल पामेचा वरिष्ठ समाजसेवी थे|उन्होंने अपने उद्बोधन में इस प्रकार के शिविरों की उपादेयता पर प्रकाश डाला| मुख्य अतिथि मेवाड़ संघ के अध्यक्ष प्रकाशचंद पगारिया व मंत्री विनोद लसोड़ भी उपस्थित रहे| पगारिया व लसोड़ ने इस तरह के आयोजन की निरंतरता पर बल दिया| उन्होंने आव्हान किया कि धर्म कक्षाएं व बाल शिविरों का आयोजन कराते रहें| किसी तरह की सहयोग या आवश्यकता हो,हम पूरी करने को तत्पर है.

शिविराधीपती रोशन लाल कोठारी (नाई वाला) ने अपने संबोधन में कहा कि मैं इस तरह की धार्मिक गतिविधियों, सामाजिक गतिविधियों के लिए हमेशा तत्पर रहा हूं|उन्होंने बालकों को अभिभावकों से संस्कारवान होने के लिए आयोजित शिविरों में भाग लेने का आव्हान किया| शिविर संचालिका सुशीला पोरवाल ने शुरू में अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया| इनके विस्तृत विवेचन में कहा गया कि शिविर गतिविधियों,धर्म कक्षाओं की स्थिति, छात्र-छात्राओं का कक्षावार ब्यौरा देते हुए सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया| शिविर की उप संयोजिका भगवती मेहता ने कहा कि श्री शिविर काफी उपादेय रहा |मेहता ने बताया कि करीब 121 शिविरार्थियों ने इसका लाभ लिया| शिविर में रहे बालको कई महानुभावों की ओर से पांचों दिवस गिफ्ट दिए गए |श्रावक समिति के अध्यक्ष आनंदी बंबोरिया ने अपने भाषण में कहा कि समिति इस प्रकार के धार्मिक व संस्कार कार्यक्रम कराने को हमेशा अग्रणी रही है| उल्लेखनीय है कि बंबोरिया ने उसी स्थान पर कार्यकारी मंत्री हिम्मत तलेसरा से धार्मिक पाठशाला नियमित या शनिवार, रविवार को महावीर भवन में चलाने बाबत कार्यकारिणी एवं वरिष्ठों से विचार-विमर्श कर इस पर कार्य करने कार्य योजना बनाने हेतु कहा| शुभ है|

चातुर्मास संयोजक रोशन लाल कोठारी ने सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया| उन्होंने शिविर में बिना मानदेय सेवा देने और बालको को धार्मिक ज्ञान देने पर सभी शिक्षकों को भी सम्मानित किया |श्रावक समिति का अध्यक्ष आनंदीलाल बंबोरिया ने अंत में इस कार्य हेतु पांचों दिवस सहयोगी रहे जीवन सिंह मेहता, भगवती लाल परमार, हेमंत पामेचा, शांतिलाल बडा़लमिया, भगवती लाल जैन, निर्मल सिंयाल, गणेशलाल मुणेत सुशीला पोरवाल ,भगवती मेहता व पुष्प बहुमंडल की सदस्यों का भी आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया|
