43 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 24 अक्टूबर : जिले की बावलवाडा थाना पुलिस ने 43 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया। बावलवाड़ा थानाधिकारी कर्णवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सडक पर खड़े ट्रैक्टर के पीछे दोनों बड़े टायरों से 43 किलो 499 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया। ड्राईवर मौके से फरार हो गया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

चार साल से फरार आरोपी सलाखों के पीछे
उदयपुर, 24 अक्टूबर : शहर की हाथीपोल थाना पुलिस ने पिछले चार साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हाथीपोल थानाधिकारी आदर्श कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वर्ष 2020 से फरार चल रहे आरोपी परवेज मैसी पुत्र एच.टी. मैसी निवासी स्वरुप सागर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर 343500 रुपए की कुर्की के आरोप में वारन्ट जारी हुआ था, जिसमें वह लंबे समय से फरार था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

सेंध लगाकर चोरों ने दो घरों से उड़ाए लाखों के गहने व नकदी
मावली, 24 अक्टूबर : जिले के डबोक थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दो मकानों में सेंध लगाकर लाखों के गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को दी रिपोर्ट में श्यामलाल पुत्र जमनालाल निवासी खेडा ने बताया कि वे सब लोग अपने रात के समय अपने घर पर सो रहे थे। तभी अज्ञात चोर पंचायती नोहरे की पीछे के कमरे की खिड़की तोड़कर उनके घर में घुसे और पास के कमरे में रखी नकदी व जेवर चुरा ले गए। जिसमें दो तोले सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल, तीन अंगूठियां, दो चांदी की बिछीया और 50 हजार रुपए की नकदी थी। वहीं गांव में ही हुई एक ओर चोरी में बदमाश मोहन पुत्र सवराम नरसिंगावत के घर से भी चोर तिजोरी का ताला तोड़कर सब सामान बिखरा दिया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!