मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हॉस्पिटल में हंगामा

उदयपुर, 22 अगस्त। जिले के डबोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने तोड़फोड़ मचा दी। पुलिस के अनुसार डबोक स्थित द डबोक हॉस्पिटल में गुरूवार को तुलसीदास जी की सराय निवासी मोहनलाल गमेती को इलाज के लिए भर्ती करवाया। इलाज के दौरान मोहनलाल की मौत होने पर परिजन भड़क गए और उन्होंने हॉस्पिटल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने परिजनों के साथ समझाइश कर मामले को शांत करवाया। परिजनों ने विधायक डांगी से मामले की जांच करवाने की मांग की। विधायक ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

भंगार बीनने वाली नाबालिग से दुष्कर्म, मामला दर्ज
उदयपुर, 22 अगस्त. जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ऑटो चालक ने 16 वर्षीया नाबालिग से दुष्कर्म कर दिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित किशोरी भंगार बीनने का काम करती है। एक अगस्त को जब वह रिको सनवाड़ में भंगार बीन रही थी तभी ऑटो चालक भँवर सिंह पुत्र उदयसिंह निवासी सनसिटी सनवाड़ ने उसे खाली बोतलें देने के बहाने अपने ऑटो में बिठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने श​हर में निकाला फ्लैग मार्च
उदयपुर, 22 अगस्त।  हाथीपोल थाना पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया। मामले की जानकारी देते हुए हाथीपोल थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि आमजन में पुलिस का विश्वास बनाए रखने तथा शहर में शांति का संदेश देने के लिए गुरुवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने हाथीपोल, चेतक सर्कल, अश्विनी बाजार व दिल्ली गेट सहित पूरे थाना क्षेत्र में मार्च कर आमजन को विश्वास दिलाया कि थोड़ी उठा—पटक के बाद अब शहर में शांति है।

युवक से मारपीट, आरोपी फरार
उदयपुर, 22 अगस्त।  शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार विजयसिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर—14 ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उसकी शास्त्री सर्कल पर चाय की दुकान है। 20 अगस्त की रात को मुस्ताक खान पुत्र मुन्ना खाँ निवासी धोली बावडी ने उसके साथ बोतल से मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टावर से बैट्री चोरी, रिपोर्ट दर्ज
उदयपुर, 22 अगस्त।  जिले गोगुंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कंपनी की साइट अज्ञात चोर बैट्री चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार साइट इंजीनियर विष्णु प्रसाद पुत्र बिरवीलाल मीणा निवासी आचलगड निमोला कोटा हाल गोगुन्दा ने थाने में रिपोर्ट देकर अज्ञात बदमाश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होटल में काम करने वाले युवक का मिला शव
उदयपुर, 22 अगस्त। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत होटल में काम करने वाले युवक की उसके किराए के कमरे से लाश मिली है। पुलिस के अनुसार जेम्स (45) पुत्र मार्टिन मैथ्यू निवासी कांता चौराहा जयपुर फिलहाल नाग मार्ग चांदपोल में किराए पर रहता था। होटल में काम करने वाला युवक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। गुरूवार सुबह जब युवक ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो मकान मालकिन ने दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो युवक मृत मिला। सूचना पर अंबामाता थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

सूने मकान में चोरों का उत्पात, गैस सिलेण्डर गायब
उदयपुर, 22 अगस्त. शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान में घुसकर कुछ जरूरी सामान और गैस सिलेंडर चुरा लिया। पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार पुत्र दयाचंद मीणा निवासी मेहरमती मीना सरथना मेरठ हाल सुरों का फलां गोवर्धनविलास ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर, 22 अगस्त। जिले के गींगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 19 अगस्त की शाम बकरियां चराने गई नाबालिग को जबरन अगवा कर उसे छतरी मंगरी नदी पेटा में ले गया। उससे दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। काफी तलाश करने पर पीड़िता परिजनों को लहुलुहान हालत में जंगल में मिली। ?प्राथ​मिक उपचार के बाद किशोरी उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय भेज दिया गया। मामले में पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई करते हुए सलूम्बर वृत्ताधिकारी हितेश मेहता ने अनुसन्धान शुरू किया और करीब 40 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपी पूँजा मीणा (20) पुत्र मेघा मीणा निवासी मलवा फला लौदा थाना गींगला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पीड़िता पर उसकी नजर पहले से थी। वह बहला—फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया और घटना को अंजाम दिया। मामले में अग्रिम अनुंसधान जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!