उदयपुर। नीरजा मोदी स्कूल के छात्र अंश वशिष्ठ ने हाल ही में आयोजित उदयपुर संभाग की ऑपन स्पीड स्कैटिंग प्रतियोगिता में 7-9 वर्ष आयु वर्ग के 500 मीटर की इनलाइन स्कैटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और 1000 मीटर में रजत पदक प्राप्त किया।
चेयरमैन डॉ महेंद्र सोजतिया ने अंश को बधाई देते हुए सम्मानित किया और कहा कि अंश की उम्र में यदि कोई बच्चा स्पोर्टस स्पिरिट को अपने व्यक्तित्व में शामिल कर लेता है तो उसे भविष्य में किसी भी चुनौती का सामना करने का साहस प्राप्त होता है। स्कूल में खेल क्षेत्र में छुपी हुई प्रतिभाओं को बाहर लाने और निखारने का निरंतर प्रयास किया जाता है।
निदेशिका साक्षी सोजतिया ने कहा कि स्कूल में कई प्रकार की स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का संचालन प्रतिदिन किया जाता है तथा कई बच्चे स्कूल की स्पोर्ट्स अकादमी में टूर्नामेंट के लिए तैयार किए जाते हैं। स्कूल सदैव बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करता है।
नीरजा मोदी स्कूल के अंश वशिष्ठ ने जीता स्वर्ण पदक
