उदयपुर, 8 अगस्त। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना पवार रविवार 11 अगस्त को दोपहर 2ः15 बजे वायुयान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वे यहां से सड़क मार्ग से बांसवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगी तथा 13 को पुनः उदयपुर पहुंचकर शाम 6.30 बजे वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।
उच्च न्यायालय कोलकाता के न्यायाधीश 10 को उदयपुर में
उदयपुर, 8 अगस्त। माननीय उच्च न्यायालय कोलकाता के माननीय न्यायाधीश गौरांग कांत शनिवार 10 अगस्त की सुबह 11ः20 बजे वायुयान से उदयपुर आएंगे। वे यहां दो दिवसीय प्रवास के बाद सोमवार 12 अगस्त की रात्रि 8 बजे वायुयान से पुनः दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक 16 को
उदयपुर, 8 अगस्त। आमजन के अभाव अभियोग प्राप्त कर उन पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही को लेकर गठित जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार 16 अगस्त को सुबह 10.30 बजे जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राजस्थान संपर्क आईटी केंद्र में आयोजित होगी। प्रभारी अधिकारी सतर्कता एवं एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। उपखण्ड स्तरीय अधिकारीगण भी निर्धारित समय पर पंचायत समिति मुख्यालय के संपर्क केंद्र से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुडेंगे।
स्वाधीनता दिवस समारोह 2024
हर घर झंडा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
उदयपुर, 8 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्वाधीनता दिवस समारोह 2024 के अवसर पर हर घर झंडा के समस्त कार्यक्रम जिले में आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन के संबंध में जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने एक आदेश जारी कर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त एवं नगर निगम आयुक्त को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
