कारगिल विजय दिवस की 25 वी वर्षगांठ पर माउंट एलब्रूस पर लहराएगा मां भारती का तिरंगा

उदयपुर। मेवाड़ की शान को पहले भी कई बार अपने कारनामों से ख्याति दिलाने वाले प्रिंकेश जैन अब एक नया इतिहास रचने को तैयार है । आजादी के अमृत महोत्सव और 78 वी वर्षगांठ और कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्रिंकेश जेन अपने अन्य तीन साथी चेतन नाकरानी, धानाजी पनाले,कमलेश भक्तानी के साथ माउंट एलब्रुस(5642 मीटर)जो यूरोप एवं रूस महाद्वीप की सबसे बड़ी पर्वत शृंखलाओ में शामिल है ,फतह करेंगे और भारत का तिरंगा फहराएंगे।साथ ही कारगिल के शहीद हुए 527 जवानों को समर्पित करेंगे । प्रिंकेश जैन पूर्व में भी कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके है जिनमें चादर ट्रेक, माउंट कनामो, कांग यातसे और कई 6000 से 7000 मीटर की चोटियां शामिल है ।इसी कड़ी में आज प्रिंकेश जैन एवम टीम का सम्मान नेशनल वॉर मेमोरियल दिल्ली में शहीद परिवारों के द्वारा सम्मान किया गया। शहीद कैप्टन कनिका भारद्वाज की माता ,शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश गुलाटी की पत्नी ,शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल रिषुभ शर्मा की पत्नी, शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत के पिता, जूली शर्मा, निखिल मतालिया, पंडित अभिषेक गौतम एवम सेना के कुछ बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!