आज 7 अगस्त 2024 को डा.ॅ अजीत कुमार कर्नाटक, कुलपति महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योेगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने जयपुर राजभवन में राजस्थान के राज्यपाल व विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे़ से शिष्टाचार भेंट की तथा गुलदस्ता व उपरणा भेंट किया। उन्होंने माननीय राज्यपाल को वार्षिक प्रतिवेदन तथा विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा अनुभवात्मक शिक्षण प्रयोगशाला में उत्पादित मशरूम खाद्य व पेय पदार्थ तथा परिधान प्रस्तुत करते हुए शिक्षण, शोध, प्रसार, शिक्षा व उद्यमिता विकास हेतू किये जा रहे कार्याे का विस्तृत ब्यौरा दिया। करीब 20 मिनट चली इस बैठक में राज्यपाल महोदय ने विगत 2 वर्षो में प्राप्त 45 पेटेन्ट व डिजाइन पंजीकरण व नवाचारों पर प्रसन्नता व्यक्त की। डा.ॅ कर्नाटक ने राज्यपाल महोदय को प्रसंस्करण सम्बन्धी नवाचारों की जानकारी देते हुए सीताफल से गूदा निकाल कर उसे भूरा होने से बचानेे व इसके आइसक्रीम उद्योग में उपयोग तथा टमाटर से केचप बनाने जैसे नवाचारों से अवगत करवाया। उन्होंने माननीय राज्यपाल की स्मार्ट विलेज ईनिशिएटिव के अन्तर्गत किये गए नवाचारों, विकास व काॅर्पोरेट जगत के सहयोग से ग्राम मदार के विद्यालय मे आधारभूत व शिक्षण व्यवस्था में उन्नयन सम्बन्धी किये गए कार्याे से भी अवगत करवाया। डाॅ. कर्नाटक ने बताया कि माननीय राज्यपाल ने कृषि में उन्नयन हेतू महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए कृषि व ग्रामीण विकास के कार्याे को और प्रभावी बनाने का परामर्श दिया।
एमपीयूएटी कुलपति डाॅ. कर्नाटक की माननीय राज्यपाल से भेंट
