डूंगरपुर,12 जून । जिले के सदर थाना क्षेत्र के भटवाड़ा गांव स्कूटी सवार युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस ने बताया कि, भटवाड़ा निवासी हरिश बरंडा ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि, उसका छोटा भाई जगवरी बरंडा उम्र 21 मंगलवार शाम को नई स्कूटी लेकर वसी गांव जाने के लिए निकाला था। इस दौरान भटवाड़ा मु्ख्य सड़क पर सामने आ रही एक तेज़ रफ्तार बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में जगवरी गंभीर घायल हो गया। इसके बाद लहूलुहान हालात में जगवरी को ज़िला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लेकर ज़िला अस्पताल की मोर्चरी घर में रखवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, परिजन की रिपोर्ट के आधार मामला दर्ज़ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्कूटी को बाइक ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार युवक हुई मौत
