दो शातिर चोरों को अहमदाबाद से किया गिरफ्तार :
चोरी की 11 वारदातोंं का पुलिस ने किया खुलासा:
चोरी करने के लिए सबसे पहले पंक्चर की दुकान से चुराए औजार:
दो शातिर आरोपी मोजशौक के लिए चोरी की वारदात करना स्वीकार किया
डूंगरपुर २१मई । ज़िले की दोवडा पुलिस ने दोवडा एवं आसपुर थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुई 11 चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने मोजशौक पूरे करने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। दोवडा थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया कि दामडी निवासी विद्याशंकर पुत्र नर्वदाशंकर व्यास ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि व्यास आश्रम दामडी की पहाडी पर स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर का 26 अप्रेल की रात बदमाशों ने ताला तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण दर्जकर विशेष दल का गठन किया गया। मुंगाणा निवासी मोहन पुत्र जयंतिलाल कलासुआ तथा गेमरिया निवासी नरेश पुत्र रमेश अहारी को डिटेन कर थाने पर लाया गया तथा पूछताछ में उन्होंने दोवड़ा तथा आसपुर थाना क्षेत्र की 11 चोरी की वारदाते करना स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है तथा अन्य थाना क्षेत्र की वारदातों के भी खुलने की संभावना है।
अहमदाबाद घर में काम चोरी कर रहे थे प्लानिंग, पुलिस के चढ़े हत्थे –थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया कि दोनों आरोपी मोहन एवं नरेश शातिर बदमाश है। सुनसान मंदिरों व घरों में चोरी करने के आदी है। इन्होने सर्वप्रथम रामगढ पंक्चर की दुकान में चोरी कर वहां से लौहे के औजार चुराए ताकि अन्य जगह चोरी मेंं उक्त औजार काम में आए। प्रत्येक चोरी करने से पहले दोनो दिन में उस स्थान की रैकी करते थे एवं चोरी की बाइक पर सवार होकर वारदात करने जाते थे। प्रत्येक चेारी की वारदात के बाद चुराया गया पैसा बराबर बाट लेते थे। मुख्य आरोपी मोहन गुजरात भाग गया था। अहमदाबाद के उस्मानपुरा में एक व्यवसायी के घर में अपना नाम बदल कर नौकरी कर रहा था । पुलिस दल ने दो दिन अहमदाबाद में काफी मशक्कत कर दबीश देकर उसे पकड़ा। मोहन की उस व्यवसायी के मकान में भी चोरी करने की योजना थी लेकिन इसके पहले वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में चोरी की वारदाते स्वीकारी है।
इन चोरियों शामिल थे दोनों चोर –जिसमें गणेशपुर मेंं घर आंगन से मोटर साइकिल चुराना, दामडी व्यास आश्रम स्थित हनुमान मंदिर में ताला तोडकर चोरी करना, दामडी स्थित शिव मंदिर से शिखर चुराना, हथाई गांव के गातरोड मंदिर से नगदी ,स्पीकर एवं एम्पलीफायर चुराना, खेरमाल स्थित जाम्बुखण्ड मंदिर से नगदी चुराना, भचडीया माताजी मंदिर की दानपेटी तोड नगदी चुराना, फलोज पहाडी स्थित माताजी मंदिर में चेारी करना, आसपुर थाना क्षेत्र के वाडा कुण्डली हनुमान मंदिर में चोरी का प्रयास करना, रामगढ में पंक्चर की दुकान से लौहे के औजार चुराना, धताणा गंाव में बाबा रामदेव मंदिर के ताले तोडकर नगदी चुराना, आसपुर थाना क्षेत्र के सकानी गंाव में पहाडी पर स्थित नाग बावसी मंदिर से दानपेटी तोडकर करीब 16 हजार रुपए चुराना स्वीकार किया।
