हाईवे किनारे ट्रक में डीजल भरते समय कार ने तीन लोगों को लिया चपेट में, हादसे में ट्रक चालक की मौत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

डूंगरपुर, 11 मई (ब्यूरो)। जिले के बिछीवाडा थाना क्षेत्र में एनएच 48 पर शिशोद गाँव के पास ट्रक में डीजल भरते समय एक कार ने तीन लोगो को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि खलासी व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। बिछीवाडा थाना के एएसआई नर सिंह ने बताया कि, थाना गांव के फला रेडा निवासी 18 वर्षीय विशाल बरंडा ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में बताया की वह और उसका काका अनिल बरंडा बाइक पर खेरवाड़ा गए थे। बीती रात को खेरवाड़ा से शिशोद होते हुए डूंगरपुर के लिए रवाना हुए । इस दौरान एनएच-48 पर शिशोद गाँव के पास एक ट्रक वाले हाथ दिया जिस पर उन्होंने बाइक रोकी। ट्रक चालक ने डीजल खत्म होने व डीजल लाने के लिए मदद मांगी। जिस पर मेरे काका अनिल व ट्रक चालक बाइक पर जाकर डीजल लेकर आये। इस दौरान ब्यावर निवासी ट्रक चालक  अशोक सिंह, खलासी व मेरे काका अनिल हाइवे के किनारे खड़े होकर ट्रक में डीजल भर रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ़्तार कार आई और तीनो को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक अशोक सिंह, खलासी गोपाल सिंह व अनिल गंभीर घायल हो गए।  सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहा उपचार के दौरान ट्रक चालक अशोक सिंह की मौत हो गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!