भतीजी को टिफिन देकर लौट रहें युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

नवाडेरा के पास रात 1 बजे हुआ हादसा 

डूंगरपुर, 11 मई (जुगल कलाल) शहर नवाडेरा के अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती भतीजी को टिफिन देकर वापस बहन के घर लौटते समय हादसा हो गया।  कोतवाली थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया की शुक्रवार आधी रात करीब 1 बजे बाद नवाडेरा रोड पर एक्सीडेंट हुआ। दोनों युवक तहसील चौराहा की तरफ से सिंटेक्स की ओर जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों से शव कुचलने से दो हिस्सों में बट गए। हादसे ने बाइक सवार कपिल (27) पुत्र लक्ष्मण कटारा मीणा निवासी भाटपुर और बाबूलाल (20) लकमा अहारी निवासी खुमानपुरा कोटड़िया फला के हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई। दोनों को डूंगरपुर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने भी दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया गया। घटना की सूचना पर देर रात परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

भतीजी को अस्पताल देने गए थे टिफिन : मृतक बाबूलाल अहारी और कपिल कटारा दोनों गुजरात में मजदूरी का काम करते थे। कपिल की भतीजी डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती थी। कपिल और उसकी बहन का देवर बाबूलाल टिफिन देकर देर रात को बोरी गांव में स्थित कपिल की बहन शिल्पा के घर जा रहे थे। इसी दौरान एक्सीडेंट हो गया। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। आरोपी वाहन ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

बुझा घर का इकलौता चिराग : कपिल उसके पिता एक इकलौता लड़का। कपिल की 5 साल से पहले की शादी हुई थी। कपिल 2 लड़की और एक लड़का है। इसके पिता लक्ष्मण कटारा अस्पताल के बाहर चाय की लॉरी चलाते है। ऐसे में कपिल की मौत के बाद घर का इकलौता चिराग बुझ गया। वहीं, 3 बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया। मौत की ख़बर सुन गांव में भी मातम का माहौल छा गया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!