श्री महाकालेश्वर में चढ़ी ध्वजा
उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में स्वर्ण कलश एवं ध्वजादंड स्थापना का तेरहवां पाटोत्सव शुक्रवार 10 मई 2024 को विविध पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान के साथ सम्पन्न हुआ।
प्रन्यास सचिव चन्द्रषेखर दाधीच ने बताया कि श्री महाकालेश्वर में प्रातः 10ः15 बजे से वेद पाठी पंडितो के द्वारा सस्वर रूद्र पाठ के साथ पवित्र एकादश नदियों के जल से भगवान श्रीमहाकालेश्वर का अभिषेक किया गया।
प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि प्राचीन शिवधाम श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में अभिजित मुर्हूत में स्वर्ण कलश पर स्थित ध्वजादंड पर निष्णात पंडितों के वेद पाठ के साथ ध्वजारोहण हुआ।
ध्वजारोहण के दौरान मंदिर प्रांगण में आयोजित हवन में शिवमंत्रों के साथ आहूतियां दी गई। जिन्हें पंडित हरीश नागदा, पंडित मनोज चैबीसा द्वारा कराया गया। हवन के पश्चात् ध्वजा का मंदिर परिक्रमा में चक्कर लगाकर प्रभु महाकालेश्वर की अर्द्ध परिक्रमा कर मंदिर शिखर पर बने ध्वज दण्ड पर ध्वजा चढ़ाई गई। इसके पश्चात 108 दीपकों से महाआरती की की गई।
– लापसी: इस अवसर पर गौमाता को लापसी का भोग धराया गया।
– परशुराम: अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम की आदम कद मूर्ति को सभा मण्डप में स्थापित कर महर्षि दधीची समाज के अध्यक्ष सुधीर जोशी, दीपक व्यास, राधेश्याम, प्रन्यास उपाध्यक्ष महिम दशोरा के सानिध्य में बडी संख्या में उपस्थित शिवभक्तों ने पूजा अर्चना कर आरती की। आरती के पश्चात् सभी शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, वि़द्यापीठ कुलपति श्री एस.एस.सांरगदेवोत, अम्बामाता थानाधिकारी हनुवंत सिंह जी सपरिवार ने भी हवण में आहूतियां दी।
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था के.जी.पालीवाल, रमाकान्त अजारिया, श्रीमती दीक्षा भार्गव, एडवोकेट महिपाल शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, पन्नालाल खटीक, भंवरलाल पालीवाल, तेजशंकर पालीवाल, मनीष कुमावत, शंकर कुमावत, रमेश सोनी, ओम सोनी, द्रपुद चैहान, पुरूषोत्तम जीनगर, मनोज कटारिया, दिनेश मेहता, गिरिराज सोनी, राजू सोनी, रमेश राजपूत, प्रतीक्षा मेहता एडवोकेट महेश भट्ट, सुरेश नागौरी ने व्यवस्था देखी।
विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सम्पन्न हुआ पाटोत्सव
