नवाचार महिला प्रकोष्ठ कार्यशाला मे महिलाएँ ताजे फलों से माकटेल बनाने मे हुइ निपुण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 10 मई. विज्ञान समिति नवाचार महिला प्रकोष्ठ की मासिक कार्यशाला आज संगीता भानावत की अध्यक्षता मे संपन्न हुइ। स्वागत उद्बोधन प्रकोष्ठ संरक्षिका डॉक्टर पुष्पा कोठारी ने दिया।

विज्ञान समिति मीडिया प्रभारी प्रो विमल शर्मा ने बताया कि आज की कार्यशाला मे   संगीता तलेसरा ने विभिन्न तरह के मॉक्टेल्स जैसे सनराइज माकटेल, टेंडर कोकोनट रायल, कीवि क्यूकंबर सनशाइन, रेड एप्पल वैली, लीची आईस टी आदि बनाने सिखाये ताकि प्रकोष्ठ की महिलाएँ स्वयं के घरों मे ये कैमिकल रहित गर्मी के शीतल पेय बना अपने परिवार के स्वास्थ्य मे लाभ ले सकें और पैक्ड प्रोसेस्ड ड्रिंक्स के सेवन से बच सकें।
बनाये गये माकटेल का विज्ञान समिति के सदस्यों ने सेवन कर उनके स्वाद व गुणवत्ता की भूरी भूरी प्रसंशा की।
 कार्यशाला में प्रकोष्ठ की कविता खिमावत, अनु नवेडिया , आशा सिसोदिया , आशा कोठरी,  मंजुला शर्मा , मंजू सिंघवी,  सहित 50 सदस्यों ने उपस्थित रह ये विधा सीखी और अपने परिवार मे अपनाने का संकल्प लिया ।  धन्यवाद आभा झंवर ने प्रस्तुत किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!