उदयपुर। जिले के नाई थानान्तर्गत प्रार्थी प्रितेश यादव हाल वन रक्षक द्वारा रिपोर्ट पेश की गई कि दिनांक 01.05.2024 की रात्रि को बदमाशान द्वारा उबेश्वर जी वन विभाग के गेस्ट हाउस में घुस कर टयूबवेल से मोटर व गेस्ट हाउस के कमरों के ताले तोड़कर चैकीदार की पेटी से नगदी चुरा कर ले गए तथा सरकारी दस्तावेजों को बिखेर दिया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार गोपाल स्वरूप मेवाड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व गजेन्द्र सिंह वृताधिकारी, वृत गिर्वा के सुपरविजन में नरपत सिंह थानाधिकारी, नाई के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से दिनांक 08.05.2024 को प्रकरण में अभियुक्त मोहन पिता उदयलाल मीणा चुन्नीलाल पिता भीमा मीणा निवासी उपला फला, पिपलिया व इन्दर लाल पिता भैरा मीणा निवासीयान उपला फला, पिपलिया, नाई, उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर पी.सी. रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम प्रभारी व सदस्यः-
नरपत सिंह थानाधिकारी नाई, अमिन लाल स.उ.नि., हर्षराज हैड कानि.1149। (विशेष भूमिका), जगदीश प्रसाद हैड कानि.2196, संदीप कानि.3097, कुलदीप हैड कानि.2014 साईबर सेल, उदयपुर, नेतराम कानि.185 साईबर सेल, उदयपुर।
