उदयपुर। सर्व समाज के बहू मंडल की ओर से सेक्टर 3 स्थित आजाद नगर की महिलाओं ने सामूहिक दाड़ा बावजी व्रत का उद्यापन किया। उद्यापनकर्ता अरुणा वेद ने बताया कि कार्यक्रम में अलूणा रोट बनाकर दाड़ा बावजी को भोग लगाया गया। इस अवसर सभी महिलाओं को व्रत सामग्री का वितरण किया गया।
महिलाओं ने किया दाड़ा बावजी व्रत का सामूहिक उद्यापन
