3 लाख रूपए की अवैध शराब जब्त

उदयपुर, 22 मार्च। आबकारी आयुक्त श्री अंश दीप के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत आदर्श आचार संहिता की पालना में अवैध शराब की रोकथाम के लिए प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर ट्रक कंटेनर की तलाशी लेने पर 51 कार्टन में लगभग 3 लाख रूपए की शराब जब्त की गई।
आबकारी विभाग द्वारा चुनाव आदर्श आचार संहिता की पालना मंे निरोधात्मक कार्यवाही के तहत मुखबीर की सूचना पर 21 मार्च को देर रात्रि राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर राजपूताना होटल पीपली के सामने ट्रक कंटेनर नम्बर एमएच 46-एआर-7621 की रूकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान रबर बाॅक्स की आड़ में प्लास्टिक के कट्टो में 41 कार्टन विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब, आरएमएल व बीयर केन के 10 कार्टन अथवा 120 बोतल एवं मैक्डावल नम्बर वन व्हीस्की फोर सेल इन पंजाब के 51 कार्टन शराब बरामद की गई। मौका कार्यवाही के तहत ट्रक कंटेनर चालक संजय मीणा निवासी टीडी उदयपुर को गिरफ्तार किया एवं ट्रक कंटेनर सहित 51 कार्टन में लगभग 3 लाख रूपए की शराब जब्त की गई।
उक्त कार्यवाही में आबकारी निरीक्षक वृत गिर्वा राहुल शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग की कार्यवाही में जिला आबकारी अधिकारी अधिकारी नीलम लखारा, सहायक आबकारी अधिकारी भरत मीणा के नेतृत्व में संयुक्त नाकाबंदी में आबकारी वृत निरीक्षक खेरवाड़ा जितेन्द्र सिंह, आबकारी वृत निरीक्षक गिर्वा राहुल शर्मा, प्रहराधिकारी खेरवाड़ा धोलाराम विश्नोई, गार्ड लक्ष्मण सिंह, जमादार मांगीलाल, ईपीएम टीम खेरवाड़ा शामिल रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!