मार्बल एसोसिएशन ने चंग की धुन, फाग के गीतों व फूलो के साथ मनाया होली मिलन समारोह

उदयपुर। उदयपुर मार्बल एसोसिएशन कार्यालय पर फूलों के एवं फाग गीतों के साथ भव्य होली मिलन समारोह मनाया गया। सभी सदस्यों ने मिलकर होली महोत्सव के अवसर पर फूलों की होली व फागोत्सव के गीत गाकर चंग की थाप पर नृत्य किया।
एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज कुमार गंगावत ने बताया कि  सभी सदस्यों ने अति उल्लास के साथ होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया । इस समारोह में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, अन्य अतिथियों तथा एसोसिएशन सदस्यों ने पारम्परिक फागो के गीत गाए एवं चंग की थाप पर नृत्य करते हुए फूलों के साथ होली खेली।
एसोसिएशन सचिव नीरज शर्मा ने बताया की होली मिलन समारोह से पूर्व भारत की विख्यात टाटा सोलर पावर कंपनी के चौनल पार्टनर अग्रवाल ऑटोकेम के अधिकारी यशवर्धन ने टॉक शो के जरिये एसोसिएशन सदस्यों को रूफटॉप सोलर के विषय पर जानकारी दी, जिसमें बताया की सोलर क्यों लगाना चाहिए तथा सोलर लगाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
कार्यक्रम में एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राव, उपाध्यक्ष राजेंद्र मौर, सह सचिव नरेन्द्र सिंह राठोड़, कोषाध्यक्ष कुलदीप जैन कार्यकारिण सदस्य एवं सभी मार्बल व्यापारी आदि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!