रोटरेक्ट क्लब एश्वर्या ने एश्वर्या कॉलेज में मनाया होली मिलन समारोह

उदयपुर। रोटरेक्ट क्लब एश्वर्या ने आरटीओ रोड़ स्थित एश्वर्या कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
इस अवसर पर रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या की अध्यक्ष ऐश्वर्या सिंह ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारा और समरसता को दर्शाता है और यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, गान, समूह गान, समूह नृत्य और कविताओं की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत खुशी और आंचल ने सभी का स्वागत करते हुए की।  मीनाक्षी और उनके समूह ने नृत्य प्रस्तुत किया। दिव्या गौर की कविता, जीतेन्द्र मेघवाल का मधुर गीत और ष्होली के दोहेष् के माध्यम से जेनेल पटेल की सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि जैसे और भी प्रदर्शन हुए। कोमल भोई के नृत्य और कंचन रंगवानी, नरपत सिंह की कविताओं ने विविधता ला दी। अंत में रवीना ने सभी को धन्यवाद दिया। उत्सव की भावना को दर्शाते हुए एक यादगार समूह फोटो के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक गण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!